फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Accident: बरातियों की कार जंगल में पेड़ से टकराकर पलटी, दूल्हा की नानी सहित तीन की मौत

Wed, 01 May 2024 05:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 May 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
three women died in road accident in Pilibhit Forest
पीलीभीत सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बरातियों की इनोवा कार हरीपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में उत्तराखंड के सितारगंज के शक्ति फार्म निवासी दूल्हे नरोत्तम की नानी रेणुका (70), रिश्ते की दो दादी कंचन सरकार (60), विशुका मंडल (45) की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल गए। हादसे में कार चालक भी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



घटना मंगलवार राम करीब सवा आठ बजे धनाराघाट मार्ग पर हरीपुर जंगल में हुआ। कार सवार बराती उत्तराखंड के शक्ति फार्म निवासी दीपांकर के पुत्र नरोत्तम की शादी में शामिल होने गांव राहुलनगर मजदूर बस्ती जा रहे थे। राहुलनगर निवासी अनीता की पुत्री हेमा (20) से उसकी शादी तय हुई थी। इनोवा सहित चार कारों से बरात आई थी। हरीपुर जंगल में इनोवा कार तकनीकी खराबी के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर घसीटती हुई पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। 

three women died in road accident in Pilibhit Forest
अस्पताल में उपचार कराते घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

हादसे में घायल शक्ति फार्म निवासी जतिश मंडल की पत्नी रेणुका (70), बैकुंठपुर निवासी तारक मंडल की पत्नी कंचन मंडल (60), तापक मंडल की पत्नी विशुका मंडल, शक्ति फार्म निवासी गनेश मंडल (27), सितारगंज के टैगोर नगर निवासी निहाल मुखर्जी (19), बैकुंठनगर निवासी गोविंद (43), शक्ति फार्म निवासी मनोज का पुत्र मनीष मंडल (14), बैकुंठनगर निवासी उमेश सरकार (22), शक्ति फार्म निवासी तारक मंडल का पुत्र दिपांकर मंडल (17), इनोवा चालक नरायण प्रमाणिक (30) घायल हो गए। 

three women died in road accident in Pilibhit Forest
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घायलों को कोतवाल संजीव कुमार पुलिस टीम के सहयोग से सीएचसी लाए। चिकित्सक ने रेणुका, कंचन सरकार, विशुका मंडल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रतीक दहिया ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी घायलों से ली। गनेश मंडल सहित दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
three women died in road accident in Pilibhit Forest
शव के पास बैठा परिजन - फोटो : अमर उजाला

खुशियों का माहौल मातम में बदला
मंगलवार रात को बरात का इंतजार कर रही अनीता के घर शादी की खुशियों का माहौल था। हादसे की सूचना मिलते ही मातम पसर गया। गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आधी रात को दूल्हा और चार-पांच बराती गांव पहुंचे। शादी की औपचारिकता पूरी कर दिन निकलने से पहले ही बरात को विदा कर दिया गया।

विज्ञापन
three women died in road accident in Pilibhit Forest
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम, सीओ, एआरटीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
 रात में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रतीक दहिया ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। बुधवार को एआरटीओ वीरेंद्र वीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल को देखा। एआरटीओ ने बताया कि हादसा इनोवा में खराबी के चलते हुआ है। इनोवा के अगले एक पहिया में हवा भी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इनोवा उत्तराखंड की और कंडम है। सात शीटर इनोवा में चालक सहित 10 सवारियां थीं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय इनोवा सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रही होगी। करीब 10 मीटर तक सड़क पर इनोवा के घसीटते हुए जाने का निशान है। पूरी रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट आयुक्त को भेजी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed