फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: 52 सेकंड थमा बरेली शहर... एक साथ एक वक्त पर हजारों लोगों ने किया राष्ट्रगान

Thu, 15 Aug 2024 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Aug 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2024
आदिनाथ चौक पर हुआ सामूहिक राष्ट्रगान - फोटो : अमर उजाला

बरेली में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत गांधी उद्यान समेत शहर के 23 स्थानों पर हजारों लोगों ने एक साथ एक वक्त पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। सुबह 10 बजे शहर के चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम से सायरन की आवाज गूंजी तो जो जहां था, उसके कदम वहीं थम गए। 52 सेकेंड तक शहर के वातावरण में राष्ट्रगान गूंजता रहा। इसके बाद लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए तो हर कोई देशभक्ति के जज्बे से भर गया। 



Trending Videos
Thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2024
गांधी उद्यान में कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम के तहत गांधी उद्यान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी व धर्मगुरुओं समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2024
कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां - फोटो : अमर उजाला
गांधी उद्यान में सुबह आठ बजे से ही लोग जुटने लगे थे। ध्वजारोहण से पहले कलाकारों ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2024
गांधी उद्यान में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
सायरन बजते ही सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान शुरू हुआ। इस दौरान हर कोई राष्ट्र के सम्मान में अपनी जगह खड़ा हो गया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Thousands of people sang the national anthem together on Independence Day 2024
Independence Day 2024 - फोटो : अमर उजाला
शहर के सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा चौराहा, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed