फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन हाजिरी का विरोध: स्कूलों की छुट्टी के बाद सड़क पर उतरे शिक्षक, बरेली मंडल में जोरदार प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2024 05:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत / बदायूं / शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत / बदायूं / शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested against online attendance in Bareilly Division
बदायूं में शिक्षकों ने निकाला मार्च - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को बरेली मंडल के चारों जिलों में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया। बरेली में प्राथमिक स्कूलों की छुट्टी के बाद जिलेभर के शिक्षक शहर स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बदायूं में शिक्षकों ने दोपहर तीन बजे पैदल मार्च निकाला। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका के डिजिटलाइजेशन किए जाने का विरोध किया। शाहजहांपुर और पीलीभीत में भी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।  




 

Teachers protested against online attendance in Bareilly Division
शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

शासन ने परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं। बदायूं में सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद शिक्षक मालवीय आवास गृह पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पहले शासन उनकी पूर्व में चल रही आ रही मांगों को माने। उनको राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दे। सिम और डाटा भी उपलब्ध कराया जाए। उनके बाद में आगे प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 

Teachers protested against online attendance in Bareilly Division
बदायूं में शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाम तीन बजे के बाद में शिक्षक भवन से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पैदल मार्च निकाला, जो महाराणा प्रताप चौक, जिला जेल, भामाशाह चौक होते हुए जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पहुंचा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ज्ञापन दिया। उनको बताया कि सभी शिक्षक उपस्थिति पंजिका के डिजिटलाइजेशन किए जाने पर अपनी असहमति जताते है। जब तक उनकी सभी मांग पूरी नहीं होती है। तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers protested against online attendance in Bareilly Division
शाहजहांपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
यह हैं मांग
- पुरानी पेंशन बहाल करने
- राज्य कर्मचारियों की तरह 31 उपार्जित अवकाश
- 12 द्वितीय अवकाश
- अर्ध आकस्मिक अवकाश
- प्रतिकर एवं अध्ययन अवकाश
- निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करने
- शिक्षकों की पदोन्नति
 
विज्ञापन
Teachers protested against online attendance in Bareilly Division
शाहजहांपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में शिक्षक संघ के जुड़े शिक्षक दोपहर दो बजे के बाद खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां पर शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का विरोध किया। इसके बाद जुलूस के रूप में बीएसए कार्यालय पहुंचे। बीएसए दिव्या गुप्ता को ज्ञापन देकर मूलभूत समस्याओं का समाधान कर ऑनलाइन उपस्थिति लागू करने की मांग की। प्रदर्शन में संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी, जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जिला मंत्री देवेश कुमार वाजेपयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी आदि शामिल रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed