बरेली में मंगलवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को सुबह करीब दो घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक हल्की बारिश होती रही। आधे शहर में बारिश का पानी भर गया। मढ़ीनाथ के नेकपुर और सुभाषनगर में जलभराव से सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। कई घरों में भी बारिश का पानी भर गया। लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। उधर, बहेड़ी क्षेत्र में अचानक पानी आने से बहगुल नदी उफना गई, जिससे किसानों ने कच्चा बांध काट दिया।
Weather: यूपी के इस जिले में भारी बारिश... आठवीं तक के स्कूल बंद; शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन