फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: झारखंड के 12वें राज्यपाल बने बरेली के संतोष गंगवार, शपथ समारोह के साक्षी बने शहरवासी

Wed, 31 Jul 2024 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / रांची
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली / रांची Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Santosh Gangwar took oath as the Governor of Jharkhand
झारखंड के राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण व परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

बरेली से आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार ने बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। रांची स्थित राजभवन में झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, झारखंड  सरकार के कई मंत्री, विभिन्न दलों के नेता, वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवारीजन एवं बरेली के कई शहरवासी भी गौरवपूर्ण पलों के साक्षी बने। शपथ लेने के पूर्व संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Santosh Gangwar took oath as the Governor of Jharkhand
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला
झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार शाम रांची पहुंच गए थे। रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य मंत्रियों ने संतोष गंगवार का स्वागत किया। इस दौरान बरेली से साथ गए करीबी लोग भी मौजूद रहे। 
 
Santosh Gangwar took oath as the Governor of Jharkhand
झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेते संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भी शहर को कई लोगों को राजभवन से आमंत्रण मिला। ये लोग बुधवार सुबह फ्लाइट से रांची पहुंचे। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के साथ दुर्गेश खटवानी, संजीव चांदना, राजेश जसोरिया भी समारोह में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Santosh Gangwar took oath as the Governor of Jharkhand
शपथ समारोह में परिवार व करीबी लोग भी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
परिवार और करीबियों के साथ पहुंचे राजभवन
राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ उनका बेटा अपूर्व, बेटी श्रुति व दामाद सुबोध भी रांची पहुंचे। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. प्रदीप जोशी, ब्रज क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज थपलियाल आदि लोग शपथ समारोह में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
Santosh Gangwar took oath as the Governor of Jharkhand
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला
बरेली से राज्यपाल नियुक्त होने वाले संतोष गंगवार पहले राजनेता हैं। वह वर्ष 1989 से वर्ष 2004 तक लगातार सांसद रहे। सिर्फ वर्ष 2009 में कांग्रेस ने उनका विजय रथ रोका था। उसके बाद वर्ष 2014 व 2019 में वह फिर लगातार सांसद चुने गए। वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी व मोदी सरकार में मंत्री भी रहे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed