{"_id":"669e132ccebdeeb41b0a3d16","slug":"man-dies-who-injured-in-gausganj-violence-tension-in-the-village-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गौसगंज बवाल: घायल तेजराम की मौत... पत्नी रो-रोकर हुई बेसुध; जानिए 19 जुलाई की रात का पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसगंज बवाल: घायल तेजराम की मौत... पत्नी रो-रोकर हुई बेसुध; जानिए 19 जुलाई की रात का पूरा घटनाक्रम
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में हुए बवाल में घायल तेजराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गांव में 19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घरों पर पथराव कर दिया था। लोगों को लाठी डंडों से पीटा था। घटना में पूर्व प्रधान हीरालाल के बेटे तेजराम समेत कई लोग गंभीर घायल हो गए थे। तेजराम का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार की रात साढ़े तीन बजे तेजराम ने दम तोड़ दिया। सोमवार को सुबह उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तेजराम की मौत के बाद गौसगंज गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं बवालियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। उनके घरों पर बुलडोजर चल सकता है। अवैध निर्माण पर लाल निशान लगाए गए हैं।
2 of 7
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
गौसगंज गांव में दो समुदायों के विवाद की जांच में प्रारंभिक तौर पर ताजिया घुमाने के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने मामले में जांच कराने के बाद दरोगा समेत चार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एक सिपाही निलंबित किया गया है।
3 of 7
गांव में फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद जांच में पता लगा कि घटना की नींव 16 जुलाई को ही पड़ गई थी। मुहर्रम पर गांव में ताजिया घुमाया जा रहा था। तब एक समुदाय के लोगों ने ताजिया दूसरे समुदाय की बस्ती में ऐसी जगह रख दिया, जहां पहले कभी नहीं रखा गया। लोगों ने ऐतराज जताया तो उन्हें हड़काकर चुप करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गौसगंज में पीएसी की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ये पुलिसकर्मी गांव में जुलूस के साथ मौजूद थे। बताते हैं कि पीआरडी जवान बख्तावर और ग्रामीण रियासत गांव में नेतागिरी करते थे। इनकी दोस्ती सिपाही नफीस से थी और नफीस की वजह से बाकी पुलिसकर्मी भी एक पक्ष का उत्पीड़न देखते रहे। एसओ की जांच में स्थिति स्पष्ट हो गई। खुराफातियों के साथ पुलिस बख्तावर और रियासत को भी जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
5 of 7
गौसगंज बवाल के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शनिवार रात गौसगंज निवासी आलमगीर और निजाकत को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आलमगीर के पैर में गोली लगी है। अब तक 35 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। उधर, आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। गांव में राजस्व टीम ने भी 16 आरोपियों के घरों की नापजोख की। अवैध निर्माण पर लाल निशान लगाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।