पीलीभीत जिले में शुक्रवार को सुबह सात बजते ही सभी 958 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। कुछ मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लग गई। शहर के ताखान मतदान केंद्र पर मतदाता समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए। अमरिया के बूथ नंबर 58 पर सुबह सात बजे ही मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। मतदाताओं ने पहले मतदान किया, फिर जलपान किया। मतदान करने के बाद लोगों से अपील भी की। मतदान शुरू होने से पहले पोलिंग पार्टियों ने जरूरी तैयारियां पूरी की। ईवीएम और वीवीपैट को जोड़ गया। कागजी काम किए। मतदान बूथ बनाकर प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
पहले मतदान... फिर जलपान: पीलीभीत के मतदाताओं में उत्साह, डीएम ने कतार में लगकर डाला वोट, देखिए तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन