{"_id":"615a91f08ebc3e0a29668267","slug":"lakhimpur-kheri-violence-union-minister-ajay-mishra-had-threatened-from-stage-says-mend-your-ways-otherwise-will-improve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 'सुधर जाओ' की चिंगारी ने लगा दी इतनी बड़ी आग, केंद्रीय मंत्री ने कहा था- पलिया नहीं लखीमपुर खीरी तक छोड़ना पड़ जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 'सुधर जाओ' की चिंगारी ने लगा दी इतनी बड़ी आग, केंद्रीय मंत्री ने कहा था- पलिया नहीं लखीमपुर खीरी तक छोड़ना पड़ जाएगा
Mon, 04 Oct 2021 11:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर में बवाल की आग आठ दिन पहले संपूर्णानगर में किसान गोष्ठी से सुलगनी शुरू हुई थी। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को 25 सितंबर को लखीमपुर जाते समय किसानों ने काले झंडे दिखाए थे। मिश्र इससे खफा हो गए। उन्होंने जनसभा में कहा कि अगर हम कार से उतर जाते तो उन्हें भागने का रास्ता नहीं मिलता। कृषि कानून के खिलाफ केवल 10-15 लोग शोर मचा रहे हैं। सुधर जाओ, वरना हम सुधार देंगे, दो मिनट लगेंगे। किसान एक सप्ताह से टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि संपूर्णानगर में 25 सितंबर को किसान गोष्ठी आयोजित की गई थी। संपूर्णानगर क्षेत्र में प्रथम आगमन होने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को किसानों ने गदनियां चौराहे और महंगापुर गुरुद्वारा के पास काले झंडे दिखाए। उनके पोस्टर-बैनर भी फाड़ दिए। पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक भी हुई। मगर इस विवाद को पुलिस ने बहुत गंभीरता से नहीं लिया और विरोध की आग भीतर ही भीतर सुलगती रही।
गाड़ी में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जब वहां मंत्री के बेटे की कार से कुचलकर किसान की मौत हुई तो यह मामला गरमा गया और विवाद ने कुछ ही देर में बवाल का रूप ले लिया।
घायलों को ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
कहा था- पलिया नहीं लखीमपुर खीरी तक छोड़ना पड़ जाएगा
बताया जाता है कि संपूर्णानगर में किसान गोष्ठी को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं। किसानों के हित में लाए गए तीन कृषि कानूनों को काला कानून बताया जा रहा है, लेकिन तीन कृषि कानूनों में काला क्या है यह कोई भी नहीं बता पा रहा है।

किसानों ने तोड़ा होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एक सभा में खुद के विरोध का जिक्र करते हुए मंच से कहा था, ‘विरोध करने वालों आकर सामना करो, हम आपको सुधार देंगे। मैं केवल मंत्री या सांसद नहीं हूं, जो लोग मेरे विषय में जानते हैं, उनको पता होगा कि मैं किसी चुनौती से भागता नहीं। जिस दिन मैंने उस चुनौती को स्वीकार कर लिया, उस दिन पलिया नहीं लखीमपुर खीरी भी छोड़ना पड़ जाएगा। यह याद रखना।’
विज्ञापन
किसानों ने किया हेलीपैड पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
लगातार वायरल हो रहा वीडियो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बयान का वीडियो 25 सितंबर से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। चर्चा है कि उनके इस बयान के बाद ही किसानों में उनको लेकर गुस्सा था, जो लगातार बढ़ता ही जा रहा था। रविवार को हुए बवाल के बाद यह वीडियो एक बार फिर चर्चा में आ गया और तेजी से वायरल होने लगा। लोगों का कहना है कि मंत्री का यह बयान ही पूरे बवाल की जड़ बन गया।