{"_id":"615d2c298ebc3eab0675fe63","slug":"lakhimpur-kheri-violence-news-lovepreet-sisters-said-we-want-justice-no-need-for-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनहोनी की आग में जल गए सपने: आंसू भरी आंखों में अब गहरा शून्य, लवप्रीत सिंह बहनें बोलीं-मदद नहीं हमें इंसाफ चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनहोनी की आग में जल गए सपने: आंसू भरी आंखों में अब गहरा शून्य, लवप्रीत सिंह बहनें बोलीं-मदद नहीं हमें इंसाफ चाहिए
अमर उजाला नटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
lakhimpur kheri violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखीमपुर के तिकुनियां बवाल मामले में सोमवार को किसानों और प्रशासन में समझौता होने के करीब 15 घंटे बाद मंगलवार को इस बवाल की चिंगारी पलिया तहसील के चौखड़ा फार्म में फिर से भड़क उठी। मृतक किसान लवप्रीत के परिजन ने बहराइच के किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए अपने पुत्र का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उधर, खबर मिलने पर धौरहरा के मृतक किसान नक्षत्र सिंह ने भी अंतिम संस्कार रोक दिया। मामले की सूचना जब समझौते के मध्यस्थ रहे भाकियू नेता राकेश टिकैत को दी गई तो खीरी से एक दिन पहले ही रवाना हुए टिकैत फिर खीरी लौट आए और करीब सवा घंटे की वार्ता के बाद उन्होंने परिजन को मना लिया। उनकी मौजूदगी में ही मृतक किसान लवप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार करवाया।
पढ़ने के लिए कनाडा जाना चाहता था लवप्रीत सिंह
तिकुनियां बवाल में जान गंवाने वाले 19 साल के लवप्रीत सिंह की मौत की बाद उनके घर में मातम पसरा है। घरवालों का कहना है कि कार के नीचे आकर न सिर्फ इकलौता चिराग बुझ गया, पूरे घर के सपने चकनाचूर हो गए।
2 of 8
लवप्रीत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दुख की इस हालत में परिवार वाले बात करने को राजी नहीं हुए, लेकिन सामान्य बातचीत में रिश्तेदारों ने बताया कि सामान्य किसान परिवार में जन्मे 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह की आंखों में बड़े-बड़े सपने थे।
3 of 8
विलाप करते लवप्रीत के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन यह किसे पता था कि कनाडा जाने के बजाय उसे अंतिम सफर पर निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
lakhimpur kheri violence
- फोटो : अमर उजाला
लवप्रीत अपनी दो बहनों 17 वर्षीय गगनदीप और 15 वर्षीय अमनदीप का इकलौता भाई और अपने माता-पिता की आंखों का तारा था। लवप्रीत की मौत के साथ उसके घर का चिराग बुझ गया है।
विज्ञापन
5 of 8
lakhimpur kheri violence
- फोटो : अमर उजाला
लवप्रीत ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाने की तैयारी कर रहा था। जिसके लिए हाल में ही परीक्षा दी थी जिसमें उसने अच्छे अंक हासिल किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।