लखीमपुर खीरी में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर पनगी खुर्द गांव के पास शनिवार शाम को हादसे के बाद जुटी भीड़ खुद हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अनियंत्रित ट्रक ने इतनी तेज टक्कर मारी कि लोग हवा में उछलकर इधर-उधर जा गिरे।
सड़क हादसे की प्रत्यक्षदर्शी शांति देवी ने बताया कि स्कूटी से महिला और एक लड़का रामापुर की ओर से कीरतपुर की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उनके परिवार और आसपास के लोग व राहगीर दोनों को उठाने के लिए सड़क पर गए थे, तभी दो कारें भी रुक गईं। कारों में सवार लोग भी घायलों की मदद के लिए निकल आए। तभी काल बनकर आए ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया।
2 of 5
मृतक पारस के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शांति देवी ने बताया कि चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से सुनकर दिल दहल गया। आसपास स्थित घरों से लोग बाहर निकल आए। लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो मंजर देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। सड़क पर लहूलुहान पड़े लोग कराह रहे थे। कई लोग अपनों को तलाश रहे थे।
3 of 5
चकनाचूर हुई स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी पंडित खुर्द निवासी चंद्रमोहन ने बताया कि हादसा बहुत ही दर्दनाक था। ट्रक से रौंदे गए लोगों की लाशें सड़क पर पड़ी थीं। भयानक मंजर देखकर वह खुद भी रोने लगा। उधर, जब एंबुलेंस से घायल जिला अस्पताल लाए गए, तो वहां भी चीख-पुकार मच गई।
4 of 5
मृतक करन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में पनगी खुर्द निवासी दीवान पर बेटे और पिता की एक साथ मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घरवाले बदहवास हैं। उनको विश्वास ही नहीं हो रहा है कि बाबा और पोता एक झटके में उनसे सदा के लिए दूर हो गए। घटना में दीवान के 14 वर्षीय पुत्र करन और 84 वर्षीय पिता पारस निषाद की मौत हो गई।
5 of 5
Lakhimpur Kheri accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण उनके घर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे। दीवान के दो पुत्र और एक पुत्री है। इसमें से छोटे बेटे करन और बुजुर्ग पिता पारस की मौत हो गई। एक साथ दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।