फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: भारत की जीत पर जश्न में डूबे बरेली मंडल के लोग, जगह-जगह आतिशबाजी और लहराया तिरंगा; तस्वीरें

Mon, 09 Mar 2026 06:51 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 06:51 AM IST
सार

टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर देशवासी जश्न में झूम उठे। बरेली समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी जीत का जश्न मनाया गया। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। 

विज्ञापन
India's T20 World Cup victory sparked celebrations with fireworks and the tricolour being waved
टी20 फाइनल में जीत के बाद जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद में खेले गए टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के साथ ही बरेली मंडल के क्रिकेट प्रेमी जश्न में डूब गए। जैसे ही न्यूजीलैंड का अंतिम विकेट गिरा वैसे ही जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। लोग तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़े। भारत माता की जय के उद्घोष हर ओर सुनाई देने लगे। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मिठाई बांटी।


फाइनल को लेकर बरेली जिले में पहले से भी खासा उत्साह था। शहर के कई इलाकों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन और टीवी पर मैच देखने की व्यवस्था की थी। राजेंद्र नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जैसे ही भारत की जीत तय हुई लोग खुशी से उछल पड़े।
India's T20 World Cup victory sparked celebrations with fireworks and the tricolour being waved
जीत के जश्न में झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
ढोल बजाए, मिठाइयां बांटी 
भरतौल क्षेत्र में भी लोगों ने सामूहिक रूप से स्क्रीन लगाकर मैच देखा। जीत के बाद युवाओं ने ढोल बजाए और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। कहीं जगह पर लोग तिरंगा लेकर निकल आए और जीत का जश्न मनाया। उत्साही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ के चलते शहर में जगह जगह जाम की स्थिति रहे।
 
India's T20 World Cup victory sparked celebrations with fireworks and the tricolour being waved
जीत के जश्न में झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। आतिशबाजी भी की गई। शहर के धर्म कांटा क्षेत्र, निजी मॉल और होटलों में भी लोग एक साथ  बैठकर मैच देखते रहे। जीत के बाद वहां भी जश्न का माहौल बन गया। लोगों ने कहा कि यह जीत बेहद यादगार है और वर्षों तक क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India's T20 World Cup victory sparked celebrations with fireworks and the tricolour being waved
जीत के जश्न में झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
यह जीत यादगार 
क्रिकेटर पंकज यादव ने बताया कि अभिषेक शर्मा की फॉर्म का वापस आना बेहद सकारात्मक रहा। उनकी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। ये जीत यादगार रहेगी। प्रशांत पांडेय, पूर्व क्रिकेटर संजू सैमसन और ईशान किशन की बेहतरीन पारियों की बदौलत टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी। भारत की इस शानदार जीत से बेहद खुशी हुई।  
 
विज्ञापन
India's T20 World Cup victory sparked celebrations with fireworks and the tricolour being waved
जीत के जश्न में झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर यश ने कहा कि जसप्रीत बुमराह ने दमदार गेंदबाजी की और मैच में अहम भूमिका निभाई। यह जीत आने वाली युवा पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करेगी। क्रिकेटर अभिजात तोमर ने कहा कि शिवम दुबे ने जिस तरह से आकर दमदार शॉट्स लगाए, वह देखने लायक था। पूरी भारतीय टीम को इस शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed