फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभी में पटाखा विस्फोट: भयानक मंजर देख सहम गए लोग, आधा किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई थी धमाके की आवाज

Wed, 03 Aug 2022 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Aug 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit sound of blast went more than half a kilometer away
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे के जोशीटोला में घनी आबादी के बीच बने एक मकान में आतिशबाजी की अवैध रूप से रखी 25 पेटियों में मंगलवार दोपहर आग लगने से विस्फोट हो गया। इससे मकान की दूसरी मंजिल पर बने दो कमरे धराशायी हो गए। हादसे में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की तीन बेटियों की झुलसने और मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान निशा (17) और सानिया (15), नगमा (18) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 


आधा किलोमीटर से ज्यादा दूर तक गई थी धमाके की आवाज
अजीम बेग ने मकान में नीचे के कमरे में आतिशबाजी का भंडार कर रखा था। दोपहर करीब ढाई बजे आतिशबाजी में आग लगने से जबरदस्त विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरी बस्ती में लोग डर गए थे। आधा किलोमीटर दूर तक आवाज गई थी। इसी धमाके को सुनकर लोग दौड़ पड़े थे। मौके का मंजर भयावह था।
 
firecracker blast in jehanabad pilibhit sound of blast went more than half a kilometer away
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
मंजर देख सहम गए लोग
विस्फोट की आवाज और मकान का हवा में उड़ता मलबा भयानक मंजर बया कर रहा था। यह मंजर देख लोग सहम गए। कोई घर में घुसा तो कोई आबादी के बाहर भाग खड़ा हुआ। विस्फोट होना जब बंद हुआ तो कुछ देर बाद वहां चारों तरफ भीड़ जुट गई। इस हादसे के बाद लोगों के चेहरों पर खौफ साफ झलक रहा था। हर कोई हादसे की चर्चा करता नजर आया।
firecracker blast in jehanabad pilibhit sound of blast went more than half a kilometer away
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त
अजीम के घर विस्फोट होने से उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां, महीवली जोशी, पप्पू के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि आसपास के मकानों की छतों पर पड़ा मलबा पड़ा था। पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाते हुए आसपास की छतों को खाली करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit sound of blast went more than half a kilometer away
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
नमाज पढ़ रही थीं घटना के वक्त तीनों बेटियां
विस्फोट के समय मकान में पटाखा व्यापारी अजीम बेग की पत्नी फिरोज बेगम और छह बच्चे मौजूद थे। तीन बेटियां अंदर के हिस्से में और मां समेत तीन बच्चे बाहरी हिस्से में थे। तीन बेटियां झुलसकर और मलबे में दबकर गईं। बाकी ने खुद को किसी तरह से बचा लिया। फिरोज बेगम ने बताया कि हादसे के दौरान तीनों बेटियां निशा, सानिया और नगमा नमाज पढ़ रहीं थीं। फिरोज बेगम के मुताबिक बारिश के बीच बिजली गिरने से पटाखों में आग लगी। 
 
विज्ञापन
firecracker blast in jehanabad pilibhit sound of blast went more than half a kilometer away
firecracker blast in pilibhit - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम से जांच कर रही है। इसके अलावा सीओ सदर लल्लन सिंह की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है। टीम यह जांच करेगी कि लाइसेंस आबादी से बाहर का है तो आतिशबाजी आबादी के अंदर कैसे पहुंची। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी., एसपी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed