फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपनों' ने की क्रूरता: पिता ने सिर में मारी ईंट और चाचा ने फाड़ा पेट, मासूम के कत्ल की वजह ऐसी जानकर दहल उठेंगे

Tue, 06 Dec 2022 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Dec 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
father and uncle killed their own daughter to trap the enemy In Pilibhit
pilibhit murder case - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के अमरिया के गांव माधोपुर में दस साल की अनम की उसके अपनों ने ही हत्या की थी। पड़ोसी को हत्या के मामले में फंसाने के लिए उसके दादा ने हत्या की साजिश रची। पिता ने सिर में ईंट मारी और चाचा ने उसका पेट फाड़ा था। इस मामले में अनम के दो अन्य चाचा भी शामिल थे। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि पड़ोसी ने अनम के दो चाचाओं पर दो साल पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसलिए पड़ोसी को फंसाने के लिए अनम के दादा शहजादे ने ही अपनी पोती की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। योजना के तहत अनम का चाचा शादाब मेला दिखाने के बहाने उसे सरैंदा पट्टी लेकर गया। वहां शाम को उसे नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश करने के बाद मेला स्थल से 100 मीटर दूर गन्ने के खेत में पताई से छिपा दिया गया। 
father and uncle killed their own daughter to trap the enemy In Pilibhit
Pilibhit murder case - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में योजना के तहत मेले और मस्जिदों के लाउडस्पीकर से अनम के गुम होने का एलान कराया गया। इसके बाद रात में सभी लोग उस स्थान पर पहुंचे जहां बच्ची को छिपाया गया था। यहां अनम के पिता अनीस ने अनम के सिर पर ईंट मारी और चाचा शादाब ने चाकू से उसका पेट फाड़ डाला था। 
father and uncle killed their own daughter to trap the enemy In Pilibhit
Pilibhit murder case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मरा समझकर दोनों वहां से चले गए। अगले दिन सुबह चार बजे उसे गन्ने के खेत से उठाकर कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में डाल दिया। फिर उसके खोजने का ढोंग रचते हुए चाचा घटनास्थल पर पहुंच गया। वहां अनम की सांसें चलते देख वह पोल खुल जाने के डर से घबरा गया। ऐसे में उसे इलाज के लिए ले जाने के बजाय वहीं मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
father and uncle killed their own daughter to trap the enemy In Pilibhit
घटना स्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उसकी देखादेखी कई अन्य ग्रामीण भी ऐसा ही करने लगे। बाद में इलाज न मिलने पर कुछ ही देर में अनम की मौत हो गई। योजना के तहत पड़ोसी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
father and uncle killed their own daughter to trap the enemy In Pilibhit
घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों का मानना था कि ऐसा करने से पड़ोसी की ओर से दो चाचाओं पर दर्ज कराया गया दुष्कर्म का मामला हल्का पड़ जाएगा और वे बच जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ और पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed