बरेली में करीब 72 घंटे तक हुई बारिश ने करीब 14 वर्ष बाद दो सप्ताह में ही औसत का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान 226 मिमी बारिश हुई, जिससे शहर सराबोर हो गया। हालांकि, अगले तीन दिन बारिश से हल्की राहत के आसार जताए गए हैं। शनिवार को धूप निकलने से उमस हावी होने का अनुमान है।
Bareilly Weather: 72 घंटे में 226 मिमी बारिश से सराबोर हुआ शहर, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में सुधरी शहर की हवा
पांच वर्षों के वायु प्रदुषण से जुड़े आंकड़ों को नगर निगम ने सार्वजनिक किया है। इसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में काफी सुधार होने की बात सामने आई है। हवा में मौजूद पीएम (पार्टिकुलेट मैटर)-10 और पीएम-2.5 में कमी देखने को मिली है। यह 180 से घटकर 80 पर पहुंच गया है। वर्ष 2019 में बरेली शहर को सीपीसीबी ने नॉन-अटेनमेंट शहरों की सूची में रखा था। इसके मुताबिक पांच वर्षों तक वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी रही थी। पीएम-10 का स्तर 200 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक था।
नगर निगम ने बरेली विकास प्राधिकरण, यातायात विभाग और अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वाधान में एक समग्र रणनीति विकसित की। कई अभिनव और सख्त कदम उठाए गए। आईआईटी कानपुर की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विभागों ने व्यापक रणनीति तैयार की और धूल नियंत्रण के साथ-साथ अन्य प्रदूषण स्रोतों पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कीं। इसके परिणामस्वरूप शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है।