{"_id":"68d77dee38491102650b28c1","slug":"bareilly-police-register-six-cases-arrest-eight-accused-and-39-detained-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल: पुलिस ने बवालियों पर कसा शिकंजा, दस मुकदमे दर्ज, मौलाना समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, 39 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल: पुलिस ने बवालियों पर कसा शिकंजा, दस मुकदमे दर्ज, मौलाना समेत आठ आरोपी गिरफ्तार, 39 हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:39 AM IST
सार
बवाल मामले में बरेली शहर के अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ी थी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में बवाल करने के आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में दस मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें करीब 125 लोगों को नामजद किया गया है। ढाई से तीन हजार अज्ञात आरोपी हैं। सात मुकदमों में मौलाना तौकीर रजा का नाम शामिल है। कोतवाली और बारादरी थाने में दर्ज मामलों में पुलिस पर पथराव और फायरिंग करने का आरोप है। किला, प्रेमनगर और कैंट के मुकदमे धारा 163 बीएनएस (निषेधाज्ञा उल्लंघन) के संबंधित हैं। पुलिस ने अब तक 39 लोगों को हिरासत में लिया है। आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
2 of 6
Bareilly Violence
- फोटो : अमर उजाला
घटना में 22 पुलिसकर्मी हुए घायल
डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे एक सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौलाना तौकीर पर भी हो सकती है कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक मौलाना तौकीर रजा खां पर मारपीट, बलवा और धमकाने के कई केस दर्ज हैं। अब पुलिस अधिकारी मौलाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) जैसी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। इसके पीछे उनका तर्क है कि मौलाना बार-बार शहर का माहौल खराब करने का काम करते हैं। कोतवाली में मौलाना के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से एक में फाइनल रिपोर्ट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
मौलाना के खिलाफ संभल के नखासा थाने में धमकी देने का मामला वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमला, बलवा और तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया गया। धर्म विशेष की भावनाएं भड़काने के आरोप में फरीदपुर थाने में भी मौलाना पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मौलाना के खिलाफ उस वक्त इन मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी थी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे के बाद उग्र हुई भीड़
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि नमाज होने तक कहीं हंगामा नहीं था। दोपहर ढाई बजे के बाद अचानक लोग उग्र हो गए। उन्हें शांत कराने का काफी प्रयास किया गया। लग रहा था कि भीड़ को कहीं से कोई निर्देश मिला था और वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। ये लोग पुलिस पर ही हमलावर हो गए और पथराव करने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।