फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली पुष्पेंद्र हत्याकांड: 'आरोपियों का एनकाउंटर हो...', गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, चार घंटे तक हंगामा

Thu, 07 Nov 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 11:19 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में पुष्पेंद्र हत्याकांड के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को शव लेकर परिजन गांव पहुंचे तो गुस्सा भड़क गया। गुस्साए परिजनों ने बीसलपुर रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसर उन्हें समझाते रहे। चार घंटे तक हंगामा हुआ। जानिए दिनभर का घटनाक्रम...

विज्ञापन
Bareilly Murder Case Victim family members blocked Bisalpur road in Bareilly
बीसलपुर रोड पर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बरेली में बुधवार को दिनभर पुलिस पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल के परिजनों को समझाती रही, लेकिन शाम ढले शव लेकर गांव पहुंचते ही उन्होंने बीसलपुर रोड पर जाम लगा दिया। चार घंटे तक नारेबाजी व गतिरोध बना रहा। परिजन कभी आरोपियों के एनकाउंटर तो कभी उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ रहे। कभी मनुहार तो कभी तकरार के बीच रात दस बजे जाम खोला और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि भुता थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बीसलपुर रोड पर नवदिया सीएनजी पंप के पास पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल सिंह की हत्या कर दी गई। वह अपने गांव खरदाह से भुता लौट रहे थे। हमलावरों ने घेरकर उनके सीने में चार गोलियां मारी थीं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

Bareilly Murder Case Victim family members blocked Bisalpur road in Bareilly
मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स - फोटो : अमर उजाला

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची 
शाम छह बजे परिवार के लोग पुष्पेंद्र का शव लेकर शहर से खरदाह पहुंचे। भुता से बीसलपुर के बीच खरदाह पर लोगों ने जाम लगा दिया। साथ चल रही पुलिस ने इन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। तब एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम व आसपास के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुष्पेंद्र के साले पवन गंगवार मेरठ के महिला थाने में दरोगा हैं। रात में निजी अस्पताल पहुंचकर पवन ने हत्या पर नाराजगी जताई। वहीं दिन में बहन संगीता के साथ एसएसपी अनुराग आर्य ने पवन की करीब आधा घंटा बात हुई। 

Bareilly Murder Case Victim family members blocked Bisalpur road in Bareilly
एसएसपी दफ्तर में पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजन बोले- आरोपियों का एनकाउंटर हो
एसएसपी ने परिजनों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहां से वह संतुष्ट होकर चले गए पर रात में खरदाह में जाम लगा दिया। पवन ने कहा कि इन कातिलों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। योगी सरकार में हमारे साथ अन्याय नहीं हो सकता है उनके घरों पर भी बुलडोजर चलना चाहिए। एसपी उत्तरी से लेकर सीओ तक से पवन की नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Murder Case Victim family members blocked Bisalpur road in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सीने के आसपास दो तमंचों से मारी थीं चार गोलियां
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुष्पेंद्र के शव का बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें चार गोलियां लगने से मौत की पुष्टि हो गई। पोस्टमार्टम पैनल से कराने का अनुरोध किया गया था। पहले डॉ. अमित कुमार व डॉ. विवेक कुमार के नाम पैनल में रखे गए। बाद में डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक को भी पैनल में शामिल किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी कराई गई। 

विज्ञापन
Bareilly Murder Case Victim family members blocked Bisalpur road in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी पुष्पेंद्र की बाइक - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में पुष्पेंद्र को चार गोली लगने की पुष्टि हुई। चारों गोली सीने के आसपास मारी गईं। इनमें दो गोली शरीर में मिल गई, जबकि 12 बोर के दो अन्य कारतूस के छर्रे शरीर में अलग-अलग जगह धंसे मिले। उसका हृदय, फेफड़े व लीवर गोलियों से क्षतिग्रस्त हो गए थे, इसके साथ ही ज्यादा रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई। हत्यारोपियों ने पुष्पेंद्र को इस तरह से गोलियां मारीं कि हमले के बाद वह किसी तरह बच न सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed