बरेली जिले की सीमा से सटे बदायूं के दातागंज क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने अधूरे पुल के कारण हादसे के छह दिन बाद गूगल को नोटिस भेजा गया है। बदायूं पुलिस ने यह नोटिस भेजा है। इसमें गूगल के क्षेत्रीय अधिकारी का नाम पूछा गया है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि जब पुल अधूरा था तो गूगल मैप पर रास्ता सही क्यों दिखाया गया। पुलिस का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुल हादसा: मैप पर दिखाया 'मौत का रास्ता', बदायूं पुलिस ने गूगल को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:51 PM IST
सार
Bareilly Bridge Accident News: अधूरे पुल से कार नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों के खिलाफ रिपोर्ट पहले ही दर्ज हो चुकी है। गूगल भी कार्रवाई की जद में है। हादसे के छह दिन बाद बदायूं पुलिस ने गूगल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन