फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवानियत की हदें पार: 12 साल के बालक की गर्दन काटकर हत्या, झाड़ियों में फेंका धड़, मंजर देख सन्न रह गए लोग

Fri, 26 Jul 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
12 year old boy brutally murdered after kidnapping in Budaun
बदायूं में 12 साल के बालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में 12 साल के बालक नीतेश कुमार की गर्दन काटकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई। वह मंगलवार दोपहर बाद से लापता था। बृहस्पतिवार को पिता सोरन सिंह ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे गांव के आशा पूर्णा देवी मंदिर के पीछे झाड़ियों में क्षत-विक्षत अवस्था में उसका निर्वस्त्र धड़ बरामद हुआ। 



एक हाथ और बाएं पैर की अंगुलियां भी काट दी गईं। सारे कपड़े फटे और खून से सराबोर थे। दोपहर बाद तक सिर को तलाश किया जाता रहा, लेकिन उसका सिर बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास की झाड़ियों को कटवाया। ग्रामीणों का कहना है कि बालक की हत्या करके उसके शरीर पर तेजाब जैसा कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था, जिससे उसका शरीर फूल गया और त्वचा काली पड़ गई।

12 year old boy brutally murdered after kidnapping in Budaun
मृतक के पिता से जानकारी करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

गांव सिरसा दबरई निवासी किसान सोरन सिंह का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। वह सीधे-साधे किसान हैं। उनका बेटा नीतेश कुमार 23 जुलाई सुबह गांव के ही कुंवरपाल के खेत में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गया था। दोपहर तक धान की रोपाई की। करीब 12 बजे घर आकर नहा कर खाना खाया और फिर करीब 2:30 बजे घर से बाहर निकल गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। 

12 year old boy brutally murdered after kidnapping in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने जगह-जगह नीतेश को तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह सोरन सिंह सिविल लाइंस थाने पहुंचे और नीतेश के अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने भी नीतेश को तलाश करना शुरू कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे सोरन सिंह के चचेरे भाई जगपाल का बेटा चक्रपाल गांव के किनारे स्थित आशा पूर्णा देवी मंदिर के पीछे झाड़ियों की ओर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12 year old boy brutally murdered after kidnapping in Budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उसने सबसे पहले कुंवरपाल के खेत में झाड़ियों किनारे नीतेश का धड़ देखा। उसके शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सोरन सिंह और उनके परिवारवाले भी रोते-बिलखते हुए आ गए। बालक की हत्या गर्दन काटकर की गई थी। उसका शरीर काफी फूल गया था। त्वचा काली पड़ गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि हत्या के बाद उसके शरीर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला गया होगा। 

विज्ञापन
12 year old boy brutally murdered after kidnapping in Budaun
मृतक बालक के पिता से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मिलने पर एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने झाड़ियों को कटवाकर बालक का सिर तलाश कराया, लेकिन उसका सिर नहीं मिला। वहीं नजदीक में एक खोपड़ी भी मिली है। उसको लेकर पुलिस संशय में है। फिलहाल पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed