यूपी के बाराबंकी में औसानेश्वर मंदिर के कपाट रविवार रात करीब 12 बजे खुले। तब तक परिसर में करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु जमा हो चुके थे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी था। मंदिर के मुख्य द्वार से लगभग 250 मीटर दूर तक बैरिकेडिंग व टिन शेड के नीचे से लेकर बाहर तक करीब 4000 श्रद्धालु कतार में ठसाठस खड़े थे। चारों ओर बम-बम भोले और हर हर महादेव की गूंज थी। श्रद्धालु बेलपत्र, फूल और प्रसाद की खरीदारी में जुटे थे।
औसानेश्वर मंदिर में भगदड़: एक-दूसरे पर चढ़ते-गिरते भागे चार हजार लोग, चीखों में बदल गया बम-बम का उद्घोष
श्रुतिमान शुक्ल, अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST
सार
आधी रात 12 बजे मंदिर के कपाट खुले। श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। कुछ ही देर बाद बिजली के तार से टिनशेड के पोल में करंट आ गया। इसके बाद लोग जान बचाकर भागने लगे। बम-बम का उद्घोष चीख-पुकार में बदल गया। दुकानदार 10 मिनट तक तो अवाक खड़े रहे। घटना के वक्त मेला परिसर में करीब 20 हजार श्रद्धालु जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन