{"_id":"615fc7408ebc3e471608095a","slug":"barabanki-road-accident-news-double-decker-bus-broke-into-two-pieces-in-the-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Barabanki Road Accident: किसी का सिर नहीं तो किसी का आधा शरीर गायब, हादसा देख कांप गई रूह, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki Road Accident: किसी का सिर नहीं तो किसी का आधा शरीर गायब, हादसा देख कांप गई रूह, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
Fri, 08 Oct 2021 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजााल नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजााल नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र से निकले किसान पथ आउटर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार की भोर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक व सवारियों से भरी निजी डबल डेकर बस के टकराने से जहां 15 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 32 यात्री घायल हो गये। इनमें से 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। मृतकों में एक बाराबंकी बाकी गोंडा व बहराइच के निवासी हैं। एक घायल व एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान किया है। बाराबंकी में बस हादसे के बाद जो नजारा था उसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। हाल यह था कि चारों तरफ मृतकों की लाशें फैली थी तो शरीर के अंग इधर उधर पड़े थे। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर हर कोई परेशान हो उठा। हालांकि हादसे के बाद ग्रामीणों ने जहां पुलिस के साथ मिलकर पीड़ितों की मदद की वहीं यात्रियों के सामान की भी हिफाजत की।
बाराबंकी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बस हादसे के बाद देवा के बबुरीगांव के ग्रामीणों ने बताया कि बस पूरी तरह फुल थी। बताया जैसे टक्कर हुई ट्रक चालक फरार हो गया। जब बस के अंदर पीछे बैठे यात्रियों को सरक्षित निकाला गया तो उनके द्वारा आपबीती बताई गई।
बाराबंकी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के दो टुकड़े हो गए और ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। सुरक्षित बचे यात्री विजय कुमार एवं मस्तराम ने बताया कि जब हादसा हुआ उस समय हम लोग सो रहे थे। कैसे क्या हुआ कुछ पता ही नहीं चला। चीख-पुकार आवाज आने पर किसी तरह ग्रामीणों ने हमें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर जब पुलिस ने एक क्रेन व दो जेसीबी द्वारा से बस को गैस कटर से काट के मृतकों को बाहर निकाला तो जिसमें किसी का सिर ही नहीं तो किसी का आधा शरीर गायब था। इतना बड़ा हादसा सुनकर आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते महिला और बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
हादसा देख सभी की रूह कांप गई। महिलाओं व बच्चों की रोने की आवाज व अपनों को तलाशने के लिए हर कोई आतुर दिखा। जो सकुशल बचे यात्री थे वह भी भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि वह कैसे बच गए। हादसे के दौरान मदद करने वाले ग्रामीणों को भी बस यात्रियों ने धन्यवाद दिया।