बागपत में जैन स्थाकनवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डीएम राजकमल यादव रहे। डीएम राजकमल यादव ने छात्रों को उत्साहित किया और कहा कि खुद की इच्छाशक्ति से ही बेटियां मजबूत होगी।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी। उन्होंने आगे कहा छात्राओं को शिक्षित रहना जरूरी है। बेटियां तरक्की करेंगी तो उनका परिवार और समाज तरक्की करेगा। छात्राएं देश को संबोधित कर रही हैं। उनका पढ़-लिख कर आगे बढ़ना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: स्कूल से अचानक लापता हुई कक्षा नौ की छात्रा, खेत में मिला बैग, तलाश में जुटी कई थानों की पुलिस
इससे पूर्व डीएम राजकमल यादव, संस्था के सचिव डा अमित राय जैन व प्राचार्या डा अनिता जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि बालिकाओं को किसी भी स्तर पर घबराने की जरूरत नहीं है।
2 of 5
अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं, ताकि वह परिवार की जिम्मेदारी भी संभालने में पीछे न रह सके। कैरियर के प्रति भी सोचें और आत्मनिर्भर बने, बेटियां स्वयं को किसी से कमजोर न समझे।
3 of 5
अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अतिथीगणों ने कहा
सचिव डा अमित राय जैन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बेटियां अपनी सोच में परिवर्तन लाएं, पढ़ाई लिखाई के लाभ तभी है, जब वे आत्मनिर्भर बने।
4 of 5
अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्या डा अनिता जैन ने कहा कि हमें जीवन में कभी परेशान नहीं होना चाहिए। बल्कि अपने अधिकारों को जानकर उस समस्या का सामना करना चाहिए। उनके लिए शिक्षा ही एक ऐसा अस्त्र बन सकता है जो न केवल उनका नैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक अधिकार दिलाता है बल्कि उसे जीवन में आने वाली कठिनाइयों के सामने एक सशक्त महिला के रूप में खड़ा करता है।
5 of 5
डीएम राजकमल यादव
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने डीएम से सवाल पूछे, जिनका जवाब देकर डीएम ने उनका मार्गदर्शन किया।