फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azam Khan: बंद कमरे में 20 मिनट तक अखिलेश-अब्दुल्ला की बातचीत, आखिर शपथ लेते ही क्यों चले गए आजम खां?

Tue, 24 May 2022 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 May 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan news Akhilesh Yadav and Abdullah Azam conversation in a closed room for 20 minutes In Lucknow
Akhilesh Yadav and Abdullah Azam - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बजट सत्र शुरू हो चुका है। इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी जारी हैं। सीतापुर जेल से आने के बाद आजम खां लगातार चर्चा में हैं। सोमवार को वह विधानमंडल की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के बीच सोमवार दोपहर करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के बाद आजम खां चले गए, लेकिन उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सदन में मौजूद रहे। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें अपने पास बुलाया फिर दोनों विधान मंडल में मौजूद पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत किए। हालांकि दोनों तरफ से मंत्रणा के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया गया है। लेकिन कमरे से निकलते वक्त दोनों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव साफ दिखा। विधानसभा में प्रवेश करते वक्त आजम खां ने भी किसी तरह की नाराजगी से इनकार किया। हालांकि मुलायम सिंह यादव से बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने सधे अंदाज में तंज कसा। कहा कि हो सकता है कि उनके पास हमारा फोन नंबर न हो। 
Azam Khan news Akhilesh Yadav and Abdullah Azam conversation in a closed room for 20 minutes In Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, विधानसभा में जिस वक्त सपा विधायक विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा कर रहे थे, उस वक्त अब्दुल्ला आजम, बरेली के भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम और शिवपाल सिंह यादव चुपचाप अपनी सीट पर बैठे रहे।
Azam Khan news Akhilesh Yadav and Abdullah Azam conversation in a closed room for 20 minutes In Lucknow
सदन में सपा विधायकों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वे हंगामे पर मुस्कुराते रहे, लेकिन उसमें शामिल नहीं हुए। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद इसकी सियासी नजरिए से चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azam Khan news Akhilesh Yadav and Abdullah Azam conversation in a closed room for 20 minutes In Lucknow
शपथ लेते हुए अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला
आजम ने ली शपथ, सदन नहीं पहुंचे
वहीं 26 माह के बाद जेल से रिहा हुए सपा विधायक आजम खां और उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधानसभा सदस्य की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Azam Khan news Akhilesh Yadav and Abdullah Azam conversation in a closed room for 20 minutes In Lucknow
शपथ लेते हुए आजम खां - फोटो : अमर उजाला
आजम  शपथ लेने के बाद लौट गए, वे राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला सदन में मौजूद थे। सदन में आजम की अनुपस्थिति ने उनके और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच टकराव की चर्चा को हवा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed