बरात ले जाने से दो घंटे पहले दूल्हा परिवार संग घर से भूमिगत हो गया। घर पर ताला लटका हुआ है। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। लड़की वालों का कहना है कि हम गरीब हैं, दहेज में कुछ नहीं था। इसलिए शादी से बचने के लिए दूल्हा और उसके घरवाले कहीं चले गए। जबकि शादी लड़की और लड़के की पसंद से होने जा रही थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। कन्या पक्ष के घर शादी की तैयारियां धरी रह गईं।
मामला नगर के एक मोहल्ले का है। जहां एक बीस वर्षीय युवती की दूसरे मोहल्ले के रहने युवक के साथ परिवार वालों ने शादी तय की थी। लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए दोनों की खुशी के लिए लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए थे। लड़का टेलर है जबकि लड़की का पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार शाम को बरात आनी थी।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
युवती के घर शादी की खुशियां थीं। मेहमान आए हुए थे। पंडाल भी लगा था। दावत चल रही थी। सभी बहुत खुश थे। बरात आने का इंतजार किया जा रहा था लेकिन बरात समय पर नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर फोन किया। फोन बंद आया तो लड़के वालों के घर जा कर देखा।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
इस दौरान मालूम हुआ कि घर पर ताला लटका हुआ है। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि बरात जाने से दो घंटे पहले ही दूल्हा परिवार के लोगों के साथ घर पर ताला लगातार चला गया है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो लड़की पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दूल्हे की खोजबीन शुरू कर दी है।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुल्हे और उसके परिवार की इस करतूत को सभी धिक्कार रहे हैं।