फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amethi: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी ने निकाला रोड शो, बोले- जीत दर्ज करेंगे, जनता हमारे साथ, तस्वीरें

Fri, 03 May 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 May 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Congress candidate Kishori Lal Sharma nomination procession.
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस ने अमेठी में किशोरी लाल शर्मा को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। केएल शर्मा राजीव गांधी के समय से ही अमेठी से जुड़े रहे हैं। शुक्रवार को जब वह नामांकन के लिए निकले तो सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जुलूस में शामिल हो गए।



इस दौरान कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इसके पहले पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। लंबे समय से यहां काम कर रहे हैं। अब हमें मिलकर उन्हें जिताने का काम करना है।

Loksabha Election 2024: Congress candidate Kishori Lal Sharma nomination procession.
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया।

Loksabha Election 2024: Congress candidate Kishori Lal Sharma nomination procession.
- फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता हमारे साथ है और हम जीत हासिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Congress candidate Kishori Lal Sharma nomination procession.
- फोटो : amar ujala

मूल रूप से किशोरी लाल शर्मा पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं। 1983 के आसपास राजीव गांधी उन्हें पहली बार अमेठी लेकर आए थे। तब से वह यहीं के होकर रह गए। 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Congress candidate Kishori Lal Sharma nomination procession.
- फोटो : amar ujala

1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब गांधी परिवार ने यहां से चुनाव लड़ना बंद किया तो भी शर्मा कांग्रेस पार्टी के सांसद के लिए काम करते रहे। उन्हें संगठन ही नहीं परिवार का भी वफादार माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed