{"_id":"6700dfba06f67536730127cf","slug":"amethi-murder-case-chandan-varma-arrested-who-murderer-of-a-teacher-his-wife-and-two-daughters-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amethi Case: चंदन ने भागने तक का मौका न दिया... घर में घुसते ही बरसाईं अंधाधुंध गोलियां; हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi Case: चंदन ने भागने तक का मौका न दिया... घर में घुसते ही बरसाईं अंधाधुंध गोलियां; हत्याकांड की कहानी
Sat, 05 Oct 2024 01:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:03 PM IST
विज्ञापन
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी में कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की है। आरोपी ने घटना अंजाम देना स्वीकार किया है। उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। इसीलिए उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी।
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
पहले पुलिस अफसरों गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे रहे, लेकिन देर रात बताया कि एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया है। चंदन ने एसटीएफ को बताया कि उसके शिक्षक की पत्नी पूनम उसकी प्रेमिका थी। जब उससे मेरे रिश्ते बिगड़ गए तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी।
चंदन ने अकेले ही पिस्टल से ली पूरे परिवार की जान
वहीं, पुलिस ने बताया कि चंदन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। चारों को सात गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व नौ खोखे बरामद हुए थे। हत्या में पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।

आरोपी चंदन
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, चंदन ने एक पिस्टल के साथ अलग से दो मैगजीन रखी थी। परिवार को मारने के दौरान उसने एक मैगजीन खाली कर दी और दूसरी भी लोड कर उससे भी फायरिंग की। वहीं, शुक्रवार को एएसपी हरेंद्र प्रताप ने महज सात खोखा बरामद होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पिस्टल से गोलियां चलाई गईं। मौके से एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस व सात खोखे बरामद हुए हैं। उनका दावा है कि घटना को अकेले चंदन ने ही अंजाम दिया। वह बुलेट से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में नहीं, आंगन और सीढ़ी के पास पड़े मिले थे शव
चंदन ने शिक्षक परिवार को बचाव का कोई मौका नहीं दिया। उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और भाग निकला। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम का कहना है कि शिक्षक, उनकी पत्नी और एक बेटी के शव आंगन में पड़े मिले थे। सभी को गोलियां लगी थीं। इस बीच शायद बड़ी बेटी सृष्टि ने बचाव की कुछ कोशिश की होगी, तो वह आंगन में ही जीने की तरफ भागने की कोशिश की, जहां उसका शव पड़ा था। घटनास्थल से महज 15 मीटर की दूरी पर जनरल स्टोर संचालित करने वाले अंबरीश जायसवाल ने बताया कि हम दुकान पर थे। अचानक फायरिंग हुई तो पहले लगा कि मंदिर में कार्यक्रम के चलते आतिशबाजी हो रही है, लेकिन जब एक मकान से गोली चलने का आभास हुआ तो दुकान का शटर गिरा दिया और कुछ लोगों के साथ उधर बढ़े। पीछे से पुलिस भी आ गई। मकान में जाकर देखा तो चारों के शव पड़े थे। पास ही कारतूस के नौ खोखे पड़े थे।

गौरीगंज में एक्सरे के लिए लाया गया चंदन वर्मा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने पकड़ा...थाने में बिठाया और फिर चंदन को छोड़ दिया
शिक्षक व परिवार की हत्या में पिता ने रायबरेली के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परिवार का आरोप है कि चंदन ने ही शिक्षक के परिवार की हत्या की। छेड़खानी को लेकर शिक्षक की पत्नी ने चंदन के खिलाफ 18 अगस्त को रायबरेली कोतवाली में केस दर्ज कराया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि चंदन ने पूनम का जीना हराम कर दिया था।
इसे लेकर गदागंज व भदोखर थाने में शिकायत भी की गई थी। लेकिन वहां चंदन माफी मांगकर बच गया था। इसके बाद जब फिर उसने परेशान किया तब पूनम ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने चंदन को हिरासत में लिया था। आरोप है कि कुछ घंटे रखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि चंदन को पुलिस ने तभी जेल भेज दिया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।