{"_id":"63597cf83cb10d469d048440","slug":"vrindavan-like-view-in-sangamnagari-on-govardhan-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट : गोवर्धन पूजा पर संगमनगरी में वृंदावन जैसा नजारा, डिप्टी सीएम ने उतारी गिरिराज की आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट : गोवर्धन पूजा पर संगमनगरी में वृंदावन जैसा नजारा, डिप्टी सीएम ने उतारी गिरिराज की आरती
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:13 AM IST
सार
122 वर्ष पुराने इस राधा कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की झांकी देखते ही बनी। इस दौरान राधा कृष्ण का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को झालरों से सजाया गया। शाम को आरती के बाद छप्पन भोग लगाया गया। झांकी दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के मौके पर भगवान की आरती उतारी गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोवर्धन पूजा पर बुधवार को संगमनगरी वृंदावन में तब्दील नजर आई। इस्कॉन मंदिर में उमड़े सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। कहीं आरती उतारी गई तो कहीं छप्पन भोग अर्पित कर गिरिराज को नमन किया गया। बुधवार को घरों से लेकर मंदिरों तक सविधि गोवर्धन पूजा की गई। मुट्ठीगंज स्थित मुंशी रामप्रसाद की बगिया महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की अल्पना बनाकर पूजन किया। इस दौरान अन्नकूट महोत्सव के रूप में 56 भोग लगाया गया। गिरिराज भगवान को रोली, अक्षत, चंदन, पान, मिष्ठान अर्पित किया गया।
2 of 6
Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के मौके पर भगवान की आरती उतारी गई।
- फोटो : अमर उजाला।
122 वर्ष पुराने इस राधा कृष्ण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की झांकी देखते बनी। इस दौरान राधा कृष्ण का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को झालरों से सजाया गया। शाम को आरती के बाद छप्पन भोग लगाया गया। झांकी दर्शन के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही।
3 of 6
Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
आतिशबाजी से खुशी का इजहार किया गया। बतौर मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने आरती की। इनके अलावा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक दीपक पटेल, एमएलसी निर्मला पासवान, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह ने भी गिरिराज पूजन किया। मंदिर के पुजारी शिव बाबू द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कराया। स्वागत कुमार नारायण और राजेंद्र नारायण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के मौके पर पूजन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केशरवानी, सुमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र मधुर मौजूद थे। इसी तरह इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं भजनों के बोल पर थिरकती रहीं। अलोपीबाग स्थित पंजाबी कॉलोनी के अलावा जगन्नाथ महोत्सव समिति की ओर से भी गोवर्धन पूजा की गई।
विज्ञापन
5 of 6
Prayagraj News : गोवर्धन पूजा के मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
महाआरती में बोले उपमुख्यमंत्री, मोदी-योगी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति का विश्व में बजा डंका
जनहित त्रिवेणी आरती समिति की ओर से बुधवार को कीडगंज स्थित बोट क्लब पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जग के कल्याण के लिए मां गंगा यमुना की महाआरती की है। भाजपा सरकार में मोदी और योगी के नेतृत्व में भारतीय सनातन संस्कृति का डंका देश-विदेश में बज रहा है। भाजपा सरकार में प्रयागराज में हुआ दिव्य और भव्य कुंभ ने देश की सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाया है। उपमुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी व समिति के अध्यक्ष हेमंत चिंटू ने किया। महाआरती के दौरान मुख्य रूप से पदुम जायसवाल, राजेश केसरवानी, अंकुश शर्मा, शुभम वैद्य, शांतनु शर्मा, टीएन दीक्षित, आभा भारती, मीनू पांडेय, प्रमोद मोदी, हिमालय सोनकर, कुलदीप गोस्वामी, राम सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।