फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबल काटने पर भड़के ग्रामीण, एक्सईएन, एसडीओ और जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 17 Jan 2020 08:30 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers, XEN, SDO and JE raged after beating cables
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव में जांच करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने घेरकर बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता समेत विभाग के एक दर्जन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए, मोबाइल तोड़ दिए गए और रुपये छीन लिए गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नौ नामजद व 12 अज्ञात समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, छिनैती, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। ग्रामीणों की तरफ से भी औद्योगिक क्षेत्र थाने में तहरीर दी गई है। 

Villagers, XEN, SDO and JE raged after beating cables
fiber cable

यमुनापर विद्युत उपखंड ग्रामीण के बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार जाखनवाल शुक्रवार को उपखंड के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव में चेकिंग करने गए थे। वहां मिर्जापुर हाईवे पर एक निर्माणाधीन मकान है। जिसके सामने लगे विद्युत पोल पर केबल लगी थी, जिसे अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने काट लिया। इसी बीच वहां मकान मालिक धर्मराज सिंह आ गए। उन्होंने केबल लौटाने को कहा तो विवाद हो गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को आरोप है कि धर्मराज ने शोर शराबा करके अपने पक्ष से कई लोगों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Villagers, XEN, SDO and JE raged after beating cables
power - फोटो : amar ujala

जिसमें अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार जाखनवाल, उपखंड अधिकारी रामनरेश कुशवाहा, अवर अभियंता बृजेश कुमार, अवर अभियंता राकेश कुमार, टीजी सेंकेड माता प्रसाद वर्मा, लाइनमैन राधेश्याम, टीजी सेकेंड सोनू कुमार, प्रदीप कुमार, संजय, निर्मल पांडेय, कृष्ण बहादुर, अनिल कुमार,  मो. हाशिम, राजा अंसारी, राजेश कुमार आदि संविदा कर्मियों एवं अधिकारियों को गंभीर चोट आईं। संविदा कर्मी का मोबाइल तोड़ दिया गया। अधिशाषी अभियंता का आरोप है कि उनकी गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers, XEN, SDO and JE raged after beating cables
बिजली - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर घंटे भर हंगामा चला। बिजली विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर गांव के धर्मराज सिंह, रमेश सिंह, राजा ठाकुर, राजू, गुड्डू, सोनू,  उदय, सौरभ झा नामजद व 12 अज्ञात पर धारा 147, 149, 186, 189, 307, 332, 353, 392, 427, 504, 506, 135 (1-ए) एवं 3/5 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत एफ आईआर दर्ज की गई है। दूसरी तरफ गांव के ही अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बिजली विभाग की टीम के खिलाफ मारपीट, धमकी, अभद्रता एवं जंजीर छीन लेने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र अभय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग घर छोडक़र फरार हैं। दूसरे तरफ से तहरीर के बारे में जानकारी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed