फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब्जियों के दाम में लगी  आगः हरी सब्जियों के दाम भी चढ़े, कुछ ही घंटों में बिक गईं सब्जियां

Mon, 23 Mar 2020 11:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices were on fire: prices of green vegetables also went up, vegetables sold in few hours
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जनता कर्फ्यू और उसके बाद शहर में तीन दिन के लॉक डाउन का साइड इफेक्ट सोमवार को ही दिखना शुरू हो गया है। सब्जी के दामों में एकाएक आग लग गई है। पिछले सप्ताह 20 से 30 रुपये किलो बिक रहा टमाटर सोमवार को 50 से 60 रुपये किलो तक शहर की तमाम सब्जी मंडी में बिका। अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी प्रति किलो 15 से 20 की बढ़ोतरी हो गई। गऊघाट घाट, आजाद नगर आदि मोहल्लों में तो कुछ ही घंटों में सब्जियां बिक गईं। 

Vegetable prices were on fire: prices of green vegetables also went up, vegetables sold in few hours
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जनता कर्फ्यू की वजह से रविवार को लोग अपने घरों में ही रहे। इस बीच सीएम द्वारा 3 दिन के लॉक डाउन की खबर ने शहरियों को बेचैन कर दिया। सोमवार सुबह से ही शहर की गऊघाट, खुल्दाबाद, एजी ऑफिस, साउथ मलाका आदि सब्जी मंडियों में लोग सब्जी खरीदने के लिए उमड़ पड़े। एक किलो 2 किलो आलू खरीदने वाले लोगों ने भी लॉक डाउन की वजह से 5 से 10 किलो तक आलू खरीदे। तीन रोज पहले आलू जहां 80 में 5 किलो बिक रहा था, वहीं सोमवार को 120 से 130 रुपए तक बिका। लोगों ने प्याज 40 रुपये किलो में लिया। भिंडी जहां 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिकी तो वहीं लौकी प्रति पीस के हिसाब से 30 से 50 रुपये में बिकी। 

सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के आगे आम शहरी भी बेबस नजर आए। रामबाग के हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि सब्जी वाले आज मनमानी पर उतारू थे। हालांकि मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि थोक में सब्जियों के दाम बिल्कुल भी नहीं बढ़े हैं। ऐसे में फुटकर कारोबारी मनमाने दाम पर सब्जी न बेचें।  

Vegetable prices were on fire: prices of green vegetables also went up, vegetables sold in few hours
prayagraj news - फोटो : prayagraj

किराने की दुकानों से लोगों ने खरीदा जरूरत का सामान 

सब्जी मंडियों के मुकाबले किराने की दुकान पर अपेक्षाकृत भीड़ कम रही। शहर में लगे लॉक डाउन की वजह से अधिकांश लोगों ने रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के साथ राशन खरीदा । करेली के प्रहलाद श्रीवास्तव ने बताया गली मोहल्लों की दुकानों पर अभी जरूरत भर का सामान मिल जा रहा है। इस बीच लोकनाथ मुट्ठीगंज , अल्लापुर, कालिंदीपुरम, अटाला, सोहबतियाबाग, कीडगंज, साउथ मलाका आदि इलाकों में दूध की डेयरियो में भी लोगों की चहल-पहल दिखी। शहर के कई इलाकों में जनरल स्टोर की दुकान के आधे शटर ही खोले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed