फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनभर घनघनाते रहे फोन, ट्रेनें-बसें बंद, फिर भी बाहर से आ-जा रहे लोग

Mon, 23 Mar 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
The phone rang all day, trains and buses closed, yet people coming from outside
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सरकार की तमाम पाबंदियों के बावजूद दूसरे जनपद या अन्य राज्यों से आने वालों का क्रम जारी है। ट्रेन, बस आदि सेवाएं ठप रहीं, इसके बावजूद सोमवार को भी मुंबई, पुणे, दिल्ली से आने वालों की बड़ी संख्या रही। कलक्ट्रेट परिसर में खुले कंट्रोल रूम में ज्यादातर सूचनाएं इसी तरह की रहीं। सूचना मिलने पर घर-घर चिकित्सीय टीम भेजकर बाहर से आए लोगों की जांच कराई गई। उनमें से कोई भी कोरोना संदिग्ध या पॉजिटिव नहीं पाया गया, लेकिन उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है।



कलक्ट्रेट के संगम सभागार के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम की रविवार को स्थापना की गई। कंट्रोल रूम के फोन की घंटी लगातार बजती रही। 24 घंटे में 100 से अधिक शिकायतें तथा सूचनाएं पहुंची। लोगों में बाहर से आने वालों को लेकर अधिक भय दिखा तथा ज्यादातर फोन इसी तरह की सूचनाओं वाले रहे। सोमवार सुबह छह बजे ही सूचना आई कि सैदाबाद में छह लोग पुणे से आए हैं। उनकी जांच करा ली जाए। इसके बाद तत्काल वहां चिकित्सीय टीम पहुंची। इसके अलावा बुखार, खांसी से पीड़ित लोगों ने भी सूचना दी। प्रभारी सीआरओ भानु प्रताप यादव का कहना है कि लोगों की जांच कराई गई। कोई भी कोरोना का संदिग्ध नहीं पाया गया। 

The phone rang all day, trains and buses closed, yet people coming from outside
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कालाबाजारी का बाजार भी रहा गर्म

लॉकटाउन के दौरान सब्जी, खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी की शिकायत भी शुरू हो गई है। मीरापट्टी सब्जी मंडी में अधिक दाम पर सामान बेचे जाने की शिकायत रही। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में भी लोगों ने दी। इसके अलावा राजापुर तथा अन्य स्थानों से भी इस तरह की शिकायतें आईं। शिकायत के बाद मौके पर स्थानीय को पुलिस को भेजा गया। 

मार्च में बाहर से आने वाले हर शख्स पर रहेगी नजर

मार्च में विदेश, दूसरे राज्य या शहर से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में इस बारे में सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम के नंबर 7458825340, 0532-2641577 एवं 0532-2641578 पर खांसी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों के बारे में भी सूचना दी जा सकती है। सीआरओ का कहना है कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पीड़ित को तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी।

The phone rang all day, trains and buses closed, yet people coming from outside
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बेवजह घूमने वाले रहेंगे रडार पर, होगी एफआईआर

कोरोना वायरस से बचाव के क्रम में लॉकडाउन के तहत लागू प्रावधानों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। बेवजह घूमने वाले प्रशासन के राडार पर होंगे और उनके खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। ऐसे कई युवक चिह्नित भी किए गए हैं। इनके अलावा कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष नजर रखने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। डीएम की अध्यक्षता में लगातार बैठकों और निरीक्षण का दौर जारी रही। डीएम ने अलग-अलग बैठकों में अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। बेवजह सड़क पर घूमने वाले, आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, अफवाहों फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed