फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव 2022 : गोद में बच्चा-हाथ में बैसाखी लेकिन फर्ज भी तो है निभाना

Sat, 26 Feb 2022 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 09:58 PM IST
सार

केपी इंटर कॉलेज परिसर में एक कर्मचारी बैशाखी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने नाम तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि हम इतने कमजोर नहीं कि अपनी जिम्मेदारी भी न निभा सकें। ऐसी महिला कर्मचारियों की तो बड़ी संख्या थी, जिनके गोद में छोटा बच्चा था।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Staff arrived for election duty with child in lap and Vaisakhi in hand
Prayagraj News : गोद में बच्चा और हाथ में वैसाखी लेकर ड्यूटी पर जाते कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

किसी के गोद में नन्हा बच्चा था तो कोई बैसाखी के सहारे पहुंचा था। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान परेड मैदान, केपी इंटर कॉलेज परिसर में इस तरह के नजारे लोकतंत्र को लेकर मतदान कर्मियों के उत्साह को बयां कर रहे थे। हालांकि , इन दृश्यों के बीच ऐसे लोगों की भी लंबी कतार थी, जो नाम कटवाने के लिए तरह-तरह के बहाने लेकर रवानगी स्थलोें पर पहुंचे थे।





केपी इंटर कॉलेज परिसर में एक कर्मचारी बैशाखी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने नाम तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि हम इतने कमजोर नहीं कि अपनी जिम्मेदारी भी न निभा सकें। ऐसी महिला कर्मचारियों की तो बड़ी संख्या थी, जिनके गोद में छोटा बच्चा था।




इनमें से कई तो नाम कटवाने की आखिरी समय तक कोशिश करती रहीं लेकिन कई ऐसी भी रहीं जो लोकतंत्र के इस पर्व में अपना फर्ज निभाने के लिए तत्पर दिखीं। इनमें से ज्यादातर के पति या भाई भी साथ में थे। इस तरह का नजारा परेड मैदान एवं केपी इंटर कॉलेज के अलावा एमएनएनआईटी एवं प्रिंटिंग टेकभनोलॉजी परिसर मेें भी देखने को मिला।

UP Elections 2022: Staff arrived for election duty with child in lap and Vaisakhi in hand
Prayagraj News : गोद में बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी पर जाती महिला। - फोटो : प्रयागराज

प्रयागराज की 12 विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
प्रयागराज की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे के बीच मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को ही अपने-अपने बूथों के लिए रवाना की गईं। मतदान के लिए कुल 2236 केंद्रों पर 5080 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों के लिए चार स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।



परेड मैदान से कोरांव, बारा, करछना, मेजा, प्रतापपुर और हंडिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। केपी इंटर कॉलेज परिसर से शहर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी की पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। एमएनएनआईटी से फाफामऊ एवं सोरांव तथा प्रिंटिंग टेकभनोलॉजी परिसर से फूलपुर की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

UP Elections 2022: Staff arrived for election duty with child in lap and Vaisakhi in hand
Prayagraj News : गोद में बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी पर जाती महिला। - फोटो : प्रयागराज

सुबह से रवाना होने लगी थीं पोलिंग पार्टियां
चारों स्थलों पर विधानसभावार पंडाल बनाए गए थे। पोलिंग पार्टियाें की रवानगी की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई थी। दिन में 11 बजे से मतदान कर्मी जाने लगे थे। हर वाहन के साथ सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान केंद्रों तक कर्मचारियों के पहुंचने का क्रम देर रात तक जारी रहा।




बूथों पर मतदान से पहले अभिकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम की सील खोली जाएगी। इसके बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। मंडलायुक्त संजय कुमार गोयल, डीएम संजय कुमार खत्री समेत अन्य अफसर मतदान कर्मियों के रवानगी स्थलों पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022: Staff arrived for election duty with child in lap and Vaisakhi in hand
Prayagraj News : गोद में बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी पर जाती महिला। - फोटो : प्रयागराज

केंद्रों पर पहुंचे मतदान कर्मी लेकिन सुविधा नदारत
शनिवार शाम से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था लेकिन सुविधा नदारत थी। कई जगहों पर बिजली, पानी जैसी सुविधा नहीं थी।



हिम्मतगंज स्थित लवकुश इंटर कॉलेज में कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की। वहां पहुंचे सुरक्षा कर्मी भी जरूरी सुविधाओं के लिए अपने अफसरों को फोन करते रहे। अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में महिला कर्मचारी छोटे बच्चे के साथ पहुंची थी। वहां मच्छरों ने काफी परेशान किया। इसी तरह की स्थिति कई अन्य केंद्रों पर भी रही।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Staff arrived for election duty with child in lap and Vaisakhi in hand
Prayagraj News : चुनाव ड्यूटी पर जाने के लिए जुटे कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज

परेड में मेले जैसा रहा माहौल
परेड मैदान में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मेले जैसा माहौल रहा। हर विधानसभा के पंडाल के बाहर ठेलिया पर गन्ने का रस, शिकंजी, चुरमुरा, फल आदि की बिक्री की जा रही थी। कई जगह तो गुड़ की जलेबी भी बिक रही थी। तेज धूप के बीच हो रही रवानगी के बीच शिकंजी, गन्ने के रस वाले ठेलों के आगे कर्मचारियों की काफी भीड़ रही।



दी जाती रही चेतावनी
दिन में करीब 12 बजे तक बड़ी संख्या में मतदान कर्मी नहीं पहुंचे थे। पोलिंग एवं नाम के साथ उन्हें लगातार पुकारा जाता रहा। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed