राजू पाल हत्याकांड के आरोपियों में एक के एनकाउंटर के बाद अब जिला प्रशासन ने अवैध संपत्ति को मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को चकिया स्थित अतीक के करीबी का मकान पीडीए ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज करा दिया। इस मकान में अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन अपने बेटों के साथ लगभग दो वर्षों से रह रही थी।
आठ घंटे तक चली कार्रवाई में दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया। पीडीए के अफसरों का दावा है कि भवन का मानचित्र पास नहीं था। इस दौरान एक एयर राइफल, तलवार और अतीक के परिवार के सदस्यों की तस्वीरें भी बरामद हुईं। पीडीए ने प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे दर्जन भर भवनों को चिह्नित किया है, जिन पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है।
2 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
पीडीए की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहने के संकेत मिले हैं। चकिया में जिस भवन संख्या-297-205एफ पर बुलडोजर चलाया गया वह जफर अहमद खान पुत्र मोहम्मद हबीब खान निवासी बांदा के नाम पर अभिलेखों में दर्ज है। पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के मुताबिक इस भवन का मानचित्र पास नहीं था। भवन स्वामी को पहले ही नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
3 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद इस भवन के ध्वस्तीकरण का निर्देश जारी किया गया था। इस क्रम में बुधवार की सुबह 10 बजे ही मजिस्ट्रेट के साथ पीडीए के अफसर चकिया पहुंच गए। भवन के पास से लगी सड़क को पुलिस-पीएसी के जवानों ने दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद भवन के खाली कराया गया। पीडीए ने सामान बाहर निकलवाने के बाद बुलडोजर चलवाना शुरू किया।
4 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
बेटों के साथ इसी मकान में रहती थी शाइस्ता
शाम छह बजे तक चली इस कार्रवाई में दो सौ वर्ग गज में बने इस भवन को ध्वस्त किया गया। अतीक अहमद का घर गिराए जाने के बाद उनकी बीवी शाइस्ता परवीन और उनके बेटे इसी घर में रह रहे थे। बताया गया कि इस भवन को सात जनवरी 2021 को बांदा के जफर अहमद ने खरीद लिया था। इसके बाद शाइस्ता परवीन ने जफर अहमद से इस भवन को किराए पर ले लिया था।
5 of 15
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक के करीबी का घर पीडीए ने किया ध्वस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी घर में शाइस्ता की बहन भी रहा करती थी। तलाशी के दौरान घर के भीतर से तलवार, एयर राइफल के अलावा अतीक के परिवार की तस्वीरें मिली हैं। पीडीए की इस कार्रवाई के बाद उमेश हत्याकांड में शामिल शूटरों के चिह्नित भवनों पर भी बुलडोजर चलाए जाने की बात कही जा रही है।