फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से आए हजारों लोग प्रयागराज में में ही फंसे, छह स्थानों क्वारंटीन सेंटर बनाए गए

Tue, 31 Mar 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Mar 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people from Delhi got trapped in Prayagraj, Quarantine centers were made in six places
लाकडाउन के दौरान अलीगढ़ से निकला मजदूरों का दल रीवा की ओर जाते हुए। - फोटो : prayagraj

दिल्ली व अन्य राज्यों से पलायन करने के बाद यहां पहुंचे हजारों मजदूर शहर में ही फंस गए हैं। आधी रात दो बजे से ही बसों का संचालन फिर बंद होने से यह दिक्कत आई है। कुछ लोग बालसन चौराहा, नैनी पुल होते हुए पैदल अपने घरों के लिए रवाना भी हो रहे हैं, लेकिन हजारों की संख्या में लोग शहर में ही सड़कों, मोहल्लों या फिर खाली स्थानों पर फंसे हुए हैं।  



इनको क्वारंटीन करने के लिए छह स्थानों पर व्यवस्था करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक उपाय नाकाफी हैं। अब तक केपी कम्युनिटी सेंटर में 88 लोग ही क्वारंटीन किए कराए जा सके हैं। इससे शहर में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।

Thousands of people from Delhi got trapped in Prayagraj, Quarantine centers were made in six places
लाकडाउन के दौरान पैदल ही आगरा से बनारस को निकाले लोग। - फोटो : prayagraj

बसों व निजी वाहनों से दिल्ली, गाजियाबाद समेत अन्य इलाकों से यहां पहुंचे लोगों में से करीब तीन हजार मजदूर सिविल लाइंस बस स्टेशन से अपने घरों को भिजवा दिए गए हैं। इनके लिए वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा के लिए 50 बसें चलाकर उनको गंतव्य के लिए रवाना किया गया, लेकिन आधी रात दो बजे केबाद बसों का संचालन बंद होने से हजारों की संख्या में मजदूरों को शहर में ही रोक दिया गया है।

Thousands of people from Delhi got trapped in Prayagraj, Quarantine centers were made in six places
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस परिवहन निगम डिपो के एआएम सीबी राम केमुताबिक बसों का संचालन बंद करवाए जाने के बाद जो यात्री बच गए उनको शहर में ही रोक दिया गया। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान दूसरे प्रांतों से आकर शहर में रुके सभी लोगों की प्राथमिक जांच कर ली गई है। सीएमओ जीएस बाजपेयी के अनुसार प्राथमिक जांच सबकी कर ली गई और उन्हें अलग रखने की सलाह दी गई है। कोरोना के नोडल अफसर डॉ गणेश प्रसाद ने बताया कि अभी तक बाहर से आए मजदूरों को क्वारंटीन करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई है। ऐसे में बाहर से आए लोग शहर में ही इधर-उधर भटक रहे हैं।

केपी कम्युनिटी सेंटर में बाहर से आए 88 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। कुछ गेस्ट हाउस और विद्यालयों को भी स्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। बाहर से आए लोग वहां रखे जाएंगे। विजय शंकर दुबे, एडीएम प्रशासन। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed