फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या से संत समाज में उबाल

Tue, 21 Apr 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
The killing of two sadhus in Maharashtra boils down to the Sant Samaj
vasudevanand saraswati - फोटो : प्रयागराज

महाराष्ट्र के पालघर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा के दो संतों समेत तीन लोगों की लाठी-डंडे से पीटकर की गई हत्या पर संत समाज में उबाल आ गया है। अखाड़ों व अन्य संतों ने इस घटना की सीबीआई जांच की आवाज उठाई है। 



पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत यमुना पुरी एवं महंत रामसेवक गिरि ने संतों की निर्मम हत्या की सीबीआई जांच की मांग की। इसी तरह किन्नर अखाड़ा ने घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की।

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, उत्तर भारत की प्रभारी महामण्डलेश्वर भवानी मां, प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने पालघर में दो संतों की पुलिस की मौजूदगी में हत्या की निंदा करते हुए कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई की जाए। जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओंकार नाथ त्रिपाठी ने भी महाराष्ट्र में जूना अखाड़े के संतों की हत्या पर दुख जताया। इसी तरह अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज ने पालघर हत्याकांड को कलंक का टीका बताया। 

The killing of two sadhus in Maharashtra boils down to the Sant Samaj
swaroopanand ji - फोटो : अमर उजाला
पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत सत्य गिरि महाराज ने चेताया कि हजारों नागा साधु महाराष्ट्र सरकार का घेराव करने को तैयार हैं। दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो परिणाम भुगतना होगा। मां कामाख्या संस्थान के गृहस्थ संत संकर्षण महाराज ने इस घटना पर चिंता जताई। कहा कि ऐसे आताताइयों को सबक सिखाया जाना चाहिए। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाणी, कीडगंज में बैठक के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि सरकार कार्रवाई करे, वरना संत समाज सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा।  स्वामी तूफान गिरि महाराज व पंच निर्मोही अखाड़े के महंत राजेंद्र दास महाराज ने घटना निंदा की। 

महाराष्ट्र सरकार त्वरित कदम उठाए : स्वरूपानंद

द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने महाराष्ट्र में दो संतों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, वह बेहद ही निंदनीय और चिंताजनक है। महाराष्ट्र सरकार को इस मामले में त्वरित गति से कदम उठाना चाहिए ताकि संत समाज की नाराजगी दूर हो सके।  

कड़ा कदम उठाया जाए: स्वामी वासुदेवानंद  

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने सोमवार को महाराष्ट्र की घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकी जा सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed