झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले गुरु और शिष्य को लालापुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोच।
बता दें कि लालापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से झाड़ फूंक के बहाने एक कथित तांत्रिक पिछले एक वर्ष से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। गुरुवार को किशोरी को बहला फुसला कर तांत्रिक ने उसको भाग चलने के लिए रात को बुलाया और शिष्य के खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर रखा। वहां पर तांत्रिक और उसके शिष्य ने मिलकर किशोरी के साथ मनमानी की।
3 of 3
marital rape
- फोटो : pexels.com
24 घंटे तक किशोरी को बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। किसी तरह से किशोरी जब उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो परिवार वालों को जानकारी हुई। परिवार वाले किशोरी को लेकर लालापुर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सूरज धुरिया व अशोक कुमार धुरिया निवासी बसहरा तरहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया । केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। शनिवार को थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह ने दोनों को मानपुर गांव के पास से पकड़ लिया और दोनों का चालान कर दिया।