बर्फीली हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग परेशान रहे। प्रयागराज में दिन शिमला और नैनीताल से ज्यादा ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री तो रात का न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से ठंड का कहर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह कड़ाके की ठंड होगी। शिमला में शुक्रवार को दिन का तापमान 13 डिग्री और नैनीताल का 12 डिग्री रहा।
शिमला, नैनीताल से भी ज्यादा ठंडा रहा प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञानी इस ठंड को पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी बर्फीली हवाओं का असर बता रहे हैं। शुक्रवार को दिन और रात का तापमान अचानक धड़ाम हो गया। दिन में धूप भी नाम करने के लिए दिखी, जो सर्दी पर बेअसर रही। हाड़ कंपाने वाली सर्दी में लोगों को हीटर और ब्लोअर से भी राहत नहीं मिली। अलाव लोगों को ठंड दिलाने का महत्वपूर्ण साधन बने।
शुक्रवार दिसंबर में सबसे कम तापमान वाला दिन रहा। दिन भर सूरज दुबका रहा। दोपहर में कुछ देर को निकली धूप बेअसर रही। शीतलहरी और गलन से घर से बाहर निकले लोगों के हाथ-पांव सुन्न हुए। सर्द हवाओं के झोंकों को सहते हुए बाहर निकले लोग ठंड के तेवर से परेशान रहे। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री से गोता लगाकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान कई दिन बाद गोता लगाकर 9.2 डिग्री से 6 डिग्री सेल्सियस पर आ टिका।
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक दिन और रात के तापमान में अंतर का घटना ठंड कड़क होने के संकेत दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक ठंड हाड़ कंपाएगी। फिर 30 और 31 को ठंड संग घना कोहरा मुसीबत बनेगा। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत में बादल छाए रहेंगे। बारिश के आसार हैं। कहीं तेज बौछारें तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी सर्दी बढ़ाने का कारण होंगी।
वहीं इविवि में वायुमंडलीय एवं समुद्र विज्ञान विभाग के प्रो. सुनीत कुमार ने बताया कि शहर के बाहरी हिस्सों में तापमान ज्यादा कम होता है। वहीं शहर में ग्रामीण इलाकों की अपेक्षा दिन का तामपान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहा। औसतन सर्दी का प्रभाव दोनों तापमान में अंतर कम होने से बढ़ा है। अभी मौसम साफ होने के संकेत नहीं हैं। धूप निकलते ही कोहरा गहरा होगा।