फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ मेला 2019: शाही स्नान से पहले श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, संगम तट पर उमड़ा रेला

Tue, 15 Jan 2019 05:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Shahi snan start in heavy security in sangam Prayag raj
kumbh
प्रयागराज कुंभ में शाही स्नान शुरु हो गया है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का जयकारा लगाए। इस स्नान के दौरान लोगोंं ने गंगा में जमकर आस्था की ड़ुबकी लगाई।


 
Shahi snan start in heavy security in sangam Prayag raj
kumbh
मंगलवार को पहला शाही स्नान शुरु हो गया, सभी तेरह अखाड़ों को तीन भागों में सन्यासी, बैरागी और उदासीन भागों में बांटा गया था। सबसे पहले संत ने शाही स्नान किया, फिर बैरागी और अंत में उदासी के अंतर्गत आने वाले संतों ने स्नान किया।
Shahi snan start in heavy security in sangam Prayag raj
kumbh
बता दें कि मकर संक्रांति से एक दिन पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। कड़ाके की सर्दी के बीच भक्ति के सागर में डुबकी लगाने के लिए लोग निकले। यातायात प्रतिबंधों और सुरक्षा के चुस्त इंतजामों के चलते देश भर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मीलों पैदल चलकर घाटों पर स्नान के लिए पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahi snan start in heavy security in sangam Prayag raj
kumbh
स्नान के साथ ही रेती पर संतों,पुरोहितों के शिविरों में खिचड़ी दान की होड़ मची रही। मेला प्रशासन ने शाम छह बजे तक 56  लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान की पुष्टि की।  तीर्थराज की पावन धरती पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आतुर श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी के भाव साफ झलक रहे थे। हर तरफ उल्लास, उत्सव जैसे माहौल में लोग आस्था के पथ पर बढ़े तो बढ़ते गए। 
विज्ञापन
Shahi snan start in heavy security in sangam Prayag raj
kumbh
 घाटों पर स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। संगम नोज के अलावा महावीर घाट, अक्षयवट घाट, राम घाट, नाग वासुकि, शिवकुटी और फाफामऊ में स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। बड़ी तादाद में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों का रेला घाटों पर उमड़ता रहा। संगम स्नान के बाद लोगों ने तिल, चावल, गुड़ और उड़द की दाल का दान किया। कोई अन्न दान कर रहा था तो कोई वस्त्र।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed