फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शव खेत में दफनाया

Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
property dealer shot dead, body buried in farm
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सोरांव के बहोरिकपुर में प्रॉपर्टी डीलर नीरज मिश्रा(36) की गोली मारकर हत्या के बाद शव खेत में दफना दिया गया। पुलिस ने शक के आधार पर दोस्त को पकड़कर पूछताछ शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि रुपयों व जमीन के विवाद में उसने वारदात की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और फिर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

property dealer shot dead, body buried in farm
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नीरज सोरांव के रुचि का पूरा गांव का रहने वाला है। उसके पिता देवनाथ मिश्रा व भाई धीरज मिश्रा जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। वह जमीन की खरीद फरोख्त का काम करता था। 22 फरवरी की रात आठ बजे नीरज दवा लेने के लिए घर से निकला। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। घरवाले खोजबीन में जुटे रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद अगले दिन उन्होंने सोरांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

property dealer shot dead, body buried in farm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर शनिवार रात बहोरिकपुर गांव के विपुल पटेल के साथ देखा गया था। पुलिस के मुताबिक, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो वह पहले तो कोई जानकारी न होने की बात कहता रहा। लेकिन सख्ती से पूछताछ में टूट गया और फिर बताया कि उसने नीरज की हत्या कर दी है। बताया कि नीरज ने उसके माध्यम से उसके ही परिवार की एक जमीन का इकरारनामा 11 लाख रुपये में किया था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी सिर्फ चार लाख रुपये ही दिए थे। यही नहीं अब वह इस जमीन से चकरोड देने के बाद ही रुपये देने की बात कहने लगा था। इसी वजह से उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
property dealer shot dead, body buried in farm
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

दावत के नाम पर बुलाया था

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी विपुल ने बताया कि शनिवार रात उसने नीरज को फोन कर दावत के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे अपने साथ खेत में ले गया जहां शराब भी पिलाई। नशे में धुत होने के बाद मौका पाकर पीछे से उसे गोली मार दी। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिरा तो कनपटी पर तमंचा सटाकर एक और फायर दाग दिया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को खेत में ही दफना दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोमवार भोर में खेत में पहुंचकर जमीन से शव बाहर निकलवाया और फिर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
property dealer shot dead, body buried in farm
Crime Scene
घर में कोहराम, मासूम के सिर से छिना पिता का साया 

नीरज की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी प्रियंका तो बदहवास सी हो गई। नीरज की शादी दो साल पहले करछना निवासी प्रियंका से हुआ था। उसकी दो साल की बेटी यति है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो वहां चीखपुकार मच गई। जवान बेटे का शव देख पिता फूट-फूटकर रोते रहे। उधर परिवारवालों की हालत देख ग्रामीणों की भी आंखें भर आईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed