प्रयागराज के अटाला में पथराव, बमबाजी व आगजनी की घटना का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप व्हाट्सएप पर नफरत फैला रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिये ही शहर को आग में झोंकने की साजिश रच रहा था। उसकी प्लानिंग 10 जून को भारत बंद कराने की थी और वह इस मैसेज को व्हाट्सएप के जरिये शेयर कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो यह खुलासा हुआ। फिलहाल उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। जावेद मोहम्मद को पुलिस ने शुक्रवार रात में ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि उसके बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल की आग भड़काने में मुख्य रूप से उसका ही हाथ था। इसके बाद पुलिस ने करेली के जेके आशियाना मोहल्ले में स्थित उसके घर में दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।
2 of 10
prayagraj violence
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। उसने खुद को निर्दोष बताया और बवाल से अपना कोई भी संबंध होने की बात से इनकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो साजिश की बात पुख्ता हो गई।
3 of 10
prayagraj violence
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट खंगालने पर पता चला कि वह भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान को लेकर व्हाट्सएप पर नफरत फैलाने में लगा हुआ था। यही नहीं वह और उसके साथी भारत बंद कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे।
4 of 10
prayagraj violence
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत 10 जून को भारत बंद कराने की प्लानिंग थी और इसके लिए वह अपने जानने वालों को लगातार मैसेज भेज रहा था। उसके मोबाइल से कई मैसेज व चैट डिलीट मिले हैं। माना जा रहा है कि बवाल के बाद पुलिस से बचने केलिए ऐसा किया गया।
5 of 10
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि मोबाइल से 10 जून को भारत बंद आह्वान के मैसेज भेजने की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।