फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रंप के स्वागत के लिए प्रयागराज के कलाकारों को भी मिला था न्यौता, लेकिन ऐन वक्त पर...

Mon, 24 Feb 2020 11:02 PM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj's artists were also invited to welcome Trump
बर्नी सैंडर्स और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : फाइल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान उनके भव्य स्वागत के लिए प्रयागराज परिक्षेत्र से भी लोक कलाकारों को आगरा में प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया था। इसे लेकर लोक कलाकारों में जबर्दस्त उत्साह था लेकिन ट्रंप के आगमन के तीन दिनों पहले लोककलाकारों को बिना कोई ठोस कारण बताए मना कर दिया गया। इससे कलाकारों में मायूसी है।

Prayagraj's artists were also invited to welcome Trump
donald trump - फोटो : REUTERS

ट्रंप के दौरे के मद्देनजर संस्कृति विभाग की ओर से प्रयागराज की चार तथा प्रतापगढ़ की एक लोककला मंडली को आगरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए न्योता मिला था। देश की संस्कृति की अनूठी लोकछवियों को मेहमानों के सामने पेश करने के लिए लोक कलाकार नए जोश के साथ जुट गए थे। निजी तैयारियों के साथ ही आने-जाने केलिए बस आदि की बुकिंग भी कर ली गई थी। इन लोक कलाकारों को आगरा में 23 फरवरी को रिपोर्ट करना जबकि 24 फरवरी को प्रस्तुति देनी थी। लेकिन, 20 फरवरी को ही संस्कृति विभाग ने बिना कोई ठोस कारण बताए इन लोक कलाकारों को मना कर दिया।

Prayagraj's artists were also invited to welcome Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : Amar Ujala
‘अमर उजाला’ से बातचीत में हंडिया के पिपरी गांव स्थित कमलेेश चंद्र लोक कला मंडल के लोक कलाकार कमलेश चंद्र यादव ने कहा, दल में अस्सी कलाकार शामिल हैं, जिन्हें चौलर कजरी, पंवारा, धोबिया नृत्य आदि की प्रस्तुतियां देनी थीं। न्योता मिलने के बाद से ही सभी अभ्यास में जुट गए थे, लेकिन मनाही के बाद अब सब के उत्साह पर पानी फिर गया है।

इसी तरह प्रतापगढ़ के जोगापुर, पूरे नरसिंह भान के करिंगा नृत्य के कलाकार शीतला प्रसाद शर्मा ने कहा, आगरा में देश की संस्कृति दिखाने के लिए दल से सभी सोलह सदस्य बहुत खुश होकर दिनरात तैयारी में जुटे थे, लेकिन भइया, किस्मत ही अच्छी नहीं थी, सो मौका हाथ से निकल गया। भारतीय लोककला महासंघ के अध्यक्ष अतुल यदुवंशी कहते हैं, तमाम तैयारियों के बाद क्षेत्रीय कलाओं के प्रदर्शन का यह मौका हाथ से जाने पर निश्चित रूप से कलाकारों का मनोबल गिरा है।

देखिए, कई विभाग मिलकर कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। इन लोक कलाकारों का ऐसा कोई कार्यक्रम हमारी जानकारी में नहीं है।
- डॉ.वाईपी सिंह
संयुक्त निदेशक, संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन
 


जिन कलाकारों को मिला था न्योता


0 कमलेश चंद्र लोक कला मंडल, पिपरी, पृथ्वीपुर, हंडिया, प्रयागराज
0 अवधी लोकनृत्य, गुलाब चंद्र मौर्य, बगई खुर्द, फूलपुर, प्रयागराज
0 दीपचंद नौटंकी दल, दीपचंद प्रजापति, कादीपुर, सिंगरामऊ, सहसो, प्रयागराज
0 मेवालाल नौटंकी पार्टी, मेवालाल बिंद, नेवादा बसना खास, प्रतापपुर, प्रयागराज
0 करिंगा नृत्य कलाकार शीतला प्रसाद शर्मा, जोगापुर, पूरे नरसिंह भान, प्रतापगढ़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed