फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज मर्डर केसः चार कत्ल की साजिश में प्रेमिका समेत दो अन्य भी थे शामिल, गिरफ्तार

Fri, 15 May 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News Update: Prayagraj Murder Case: Two others, including girlfriend, were involved in the four murder plot, arrested
prayagraj news - फोटो : prayagraj

धूमनगंज में एक ही परिवार के चार लोगों के कत्ल के मामले में दूसरे दिन फरार चल रहे दो आरोपियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सुपारी देकर अपने ही घरवालों का कत्ल कराने वाले कारोबारी के बेटे आतिश की प्रेमिका रंजना शुक्ला व एक कैब ड्राइवर उमेंद्र भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि हत्या की पूरी प्लानिंग आतिश ने अपनी प्रेमिका को भी बताई थी। उधर, कैब ड्राइवर ने हत्यारों को घटनास्थल तक पहुंचने व फिर वहां से फरार होने में मदद की। 



धूमनगंज के प्रीतमनगर में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी तुलसीदास केशरवानी, उनकी पत्नी किरण, बेटी निहारिका व बहू प्रियंका की एक दिन पहले घर के भीतर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने कारोबारी के बेटे आतिश उर्फ आशीष व उसके पूर्व कर्मचारी और दोस्त अनुज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया था।

Prayagraj News Update: Prayagraj Murder Case: Two others, including girlfriend, were involved in the four murder plot, arrested
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बताया था कि अवैध संबंध के विरोध पर बेटे ने ही आठ लाख की सुपारी देकर हत्याएं कराईं। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी आतिश बार-बार यही कहता रहा कि इस हत्याकांड से उसकी प्रेमिका का कोई लेना-देना नहीँ। लेकिन जांच पड़ताल के क्रम में जब महिला को बुलाकर पूछताछ की गई तो सामने आया कि उसे हत्यारों की प्लानिंग की पूरी जानकारी थी।

प्रेमी आतिश ने उसे अपना पूरा प्लान बताया था और यह भी कहा था कि उसकी राह के रोड़े हटने के बाद वह उसके साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। अफसरों का कहना है कि इस हत्याकांड से सबसे ज्यादा फायदा महिला को ही होने वाला था। यही वजह थी कि सब कुुछ जानते हुए भी वह चुपचाप रही और इस तरह उसने भी इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने में सहयोग किया। साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Prayagraj News Update: Prayagraj Murder Case: Two others, including girlfriend, were involved in the four murder plot, arrested
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, वारदात के बाद फरार हुए दो हत्यारोपियों फतेहपुर निवासी राजकृष्ण उर्फ बच्चा श्रीवास्तव व उसके साथी अंकित पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सुपारी लेने वाले अनुज ने अपने मामा राजकृष्ण व अंकित के साथ मिलकर ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। 

सुपारी देकर कत्ल कराने वाले आतिश की करीबी महिला व कैब ड्राइवर को भी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दोनों हत्यारोपी भी पकड़ लिए गए हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है। 
-सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News Update: Prayagraj Murder Case: Two others, including girlfriend, were involved in the four murder plot, arrested
crime in prayagraj - फोटो : crime in prayagaraj

जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान एक कैब का इस्तेमाल किया। जिसके ड्राइवर ने उनका पूरा सहयोग किया। जांच पड़ताल के बाद कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र निवासी ड्राइवर उमेंद्र दिवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वारदात से पहले फतेहपुर निवासी राजकृष्ण उर्फ बच्चा और अंकित पासवान उसकी ही कैब में बैठकर सुपारी लेने वाले अनुज के प्रीतमनगर स्थित घर पहुंचे। फिर तीनों वहां से डिस्कवर बाइक से कारोबारी के घर गए। जबकि ड्राइवर उमेंद्र कैब लेकर अनुज के घर के बाहर ही उनका इंतजार करता रहा।

विज्ञापन
Prayagraj News Update: Prayagraj Murder Case: Two others, including girlfriend, were involved in the four murder plot, arrested
crime in prayagraj - फोटो : crime in prayagaraj
वारदात को अंजाम देकर वापस आने के बाद वह राजकृष्ण व बच्चा को लेकर कौशाम्बी चला गया। दरअसल जानकारों का कहना है कि सामान्यत: कैब कंपनी रिटर्न जर्नी के लिए इंतजार करने की जगह दूसरी बुकिंग करने के लिए कहती हैं। लेकिन उमेंद्र ने ऐसा नहीं किया। वह नियमविरुद्ध तरीके से हत्यारों का इंतजार करता रहा और फिर उन्हें लेकर गया भी। यही नहीं, हत्यारों के कपड़ों में खून के छींटे होने के बावजूद उसने कोई सवाल नहीं किया। यह बातें मामले में उसकी संलिप्तिता की ओर इशारा करती हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

राजकृष्ण उर्फ बच्चा श्रीवास्तव निवासी तेंदुआ, खखरेरू, जनपद फतेहपुर
अंकित पासवान निवासी हरदासपुर, खखरेरू, जनपद फतेहपुर
रंजना शुक्ला पत्नी सुधीर शुक्ला निवासी कन्हईपुर  मोड़ धूमनगंज
उमेंद्र द्विवेदी निवासी चांदेराई, थाना पश्चिम शरीरा कौशाम्बी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed