फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Mela:मकर संक्रांति से पहले 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अक्षयवट, हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़

Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

Prayagraj Magh Mela : गंगा, यमुना और  अदृश्य सरस्वती के संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही संगम पहुंचने वाले सभी मार्गों पर भीड़ देखी गई। देर शाम मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मकर संक्रांति से पहले बुधवार को 85 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। अक्षयवट और हनुमान मंदिर में भारी भीड़ रही। बृहस्पतिवार को दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध चाक चौबंद हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Huge crowd of devotees gathered at Magh Mela
बुधवार को मकर संक्रांति से पहले संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

मकर संक्रांति स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती आस्था, श्रद्धा और उल्लास के सागर में डूबी नजर आई। संगम में पुण्य स्नान के लिए देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला प्रशासन के अनुसार शाम पांच बजे तक 85 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम और विभिन्न घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई।


भोर चार बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। संगम नोज के अलावा नैनी के अरैल, झूंसी और संगम क्षेत्र के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की मौजूदगी से घाट पूरी तरह पटे रहे।

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, रीवा, वाराणसी सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु ट्रेन, बसों और निजी वाहनों से मेले में पहुंचे। यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की वजह से लोगों को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ा।

श्रद्धालु मीलों पैदल चलकर स्नान घाटों तक पहुंचे, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। हर चेहरा संगम में डुबकी लगाने की लालसा और पुण्य प्राप्ति की खुशी से दमक रहा था। संगम स्नान के बाद अधिकतर श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार दान भी किया। इसके साथ ही अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चारों ओर उत्सव जैसा माहौल था, मानो आस्था का विशाल संगम स्वयं जीवंत हो उठा हो।

Prayagraj Magh Mela: Huge crowd of devotees gathered at Magh Mela
Magh Mela 2026 : मकर संक्रांति के पूर्व संगम तट पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

एकादशी पर उमड़ी भीड़

बुधवार को  एकादशी पर संगम तट  पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद स्नान का योग होने के कारण बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने बुधवार को भी डुबकी लगाई। चंदौली से  आए राम किशोर तिवारी ने बताया कि वह परिवार के साथ मेले में आए हैं। आज भी स्नान किया है और कल बृहस्पतिवार को भी स्नान करके बाद घर के लिए  निकलेंगे।  

Prayagraj Magh Mela: Huge crowd of devotees gathered at Magh Mela
Magh Mela 2026 : मकर संक्रांति के पूर्व संगम तट पर निगरानी करती जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

जल पुलिस और एनडीआरएफ सक्रिय

माघ मेले में मकर संक्रांति  पर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं। घाटों की लगातार निगरानी की जा रही है। घाटों पर गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर संकेतक लगाए गए हैं। घाटों को तैयार करने का कार्य बुधवार को दिन भर चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Huge crowd of devotees gathered at Magh Mela
Magh Mela 2026 : मकर संक्रांति के पूर्व स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने नौका विहार का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला।

श्रद्धालुओं ने लिया नौका  विहार का आनंद

संगम स्नान करने  के लिए  पहुंचने  वाले श्रद्धालु नौका विहार का भी आनंद ले रहे हैं। घाटों पर नौकायन के लिए प्रशासन की ओर से निर्धारित रेट  लिस्ट लगाया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नौका का आनंद ले रहे हैं और संगम स्नान कर रहे हैं। वीआईपी घाट पर नौकायन करने वालों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Huge crowd of devotees gathered at Magh Mela
Magh Mela 2026 : मकर संक्रांति के पूर्व स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने नौका विहार का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला।

नाव से संगम  जाकर कर रहे स्नान

बुधवार को संगम तट पर भारी भीड़ रही। प्रशासन की ओर से निर्धारित घाटों के अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने नौका से संगम पहुंचकर स्नान किया। पक्के घाट को काफी आकर्षक तरीके से फूलों और गमलों से सजाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed