फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः मॉल परिसर में खड़े ट्रक में लगी आग, 13 एटीएम जले

Sun, 19 Jan 2020 01:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Fire in truck parked in mall premises, 13 ATMs burnt
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

सिविल लाइंस स्थित रिलायंस ट्रेंड ऑउटलेट परिसर में खड़े ट्रक में शनिवार रात संदिग्ध हाल में आग लग गई। जिसमें ट्रक में लदे 13 एटीएम जल गए। साथ ही ट्रक भी पूरी तरह नष्ट हो गया। आग कैसे लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया। घटना के बाद दहशत के चलते ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। उधर पुलिस देर रात तक मौके पर जांच पड़ताल में जुटी रही। 

Prayagraj: Fire in truck parked in mall premises, 13 ATMs burnt
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज

पुलिस को शनिवार रात 11 बजे के करीब सूचना मिली कि सरदार पटेल मार्ग स्थित रिलायंस ट्रेंड आउटलेट परिसर में खड़े ट्रक मेें संदिग्ध हाल में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक धू-धूकर जल रहा था। सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, न सिर्फ ट्रक बल्कि उसमें लदे 13 एटीएम जलकर नष्ट हो चुके थे। मॉल में तैनात गार्ड ने बताया कि वह गेट पर था। इसी दौरान अचानक ट्रक के अगले हिस्से में आग दिखाई दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचा और भीतर सो रहे ड्राइवर को जगाया।

Prayagraj: Fire in truck parked in mall premises, 13 ATMs burnt
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
नींद खुलने पर ट्रक में आग लगी देख ड्राइवर दहशत में आ गया और वह मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ट्रक मुंबई के बगई ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। जिसे करीब 10 दिन पहले जौनपुर निवासी चालक अफसर लेकर निकला था। ट्रक में लदे एटीएम जमशेदपुर पहुंचाए जाने थे जबकि कुछ अन्य सामान की डिलीवरी रिलायंस ट्रेंड आउटलेट में होनी थी। फोन से संपर्क पर ट्रक मालिक संतोष शुक्ला ने बताया कि शाम को उसकी ड्राइवर से फोन पर बात हुई थी। जिसने बताया था रिलायंस ट्रेंड आउटलेट में सामान डिलीवर हो चुका है। चूंकि दिन में नो इंट्री रहती है, ऐसे में वह रात में ट्रक लेकर जमशेदपुर के लिए निकलेगा। रात में अचानक उसने किसी अज्ञात नंबर से फोन कर इतना बताया कि ट्रक में आग लग गई है। इसके बाद फोन कट गया और उससे फिर संपर्क नहीं हो सका। उसका नंबर भी बंद जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।  


जानबूझकर तो नहीं लगाई आग

ट्रक कैसे जला, इसे लेकर मौके पर कई तरह की चर्चाएं भी रहीं। पुलिस इसे हादसा बताती रही। उसका कहना था कि ड्राइवर बीड़ी या सिगरेट पीकर उसे केबिन में ही छोड़कर सो गया होगा जिससे आग लग गई। उधर एक चर्चा यह भी रही कि आग जानबूझकर या शरारतन लगाई गई हो। दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से 13 मशीनें ही नहीं बल्कि पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया, उसे देखकर यही लग रहा था कि आग लगाई गई। आग ने ट्रक को चारों ओर से अपनी चपेट में लिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed