फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव बोले, गुंडई हुई दफन और गुंडों को मिला कफन

Wed, 28 Jul 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 09:59 PM IST
सार

विपक्षी पार्टियों द्वारा ब्राह्मणों को भरमाने के प्रयास को छलावा बताते हुए कहा कि बसपा पार्टी का नारा तिलक, तराजू और तलवार, आज भी सबको याद होगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में अब तक हुए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा भी रखा। इसके पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर समिति के लोगों ने डिप्टी सीएम का माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
Prayagraj: Deputy CM Keshav said, hooligan burial and goons got shroud
नागवासुकि मंदिर में प्रयागराज सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति की शंख प्रतियोगिता में शामिल हुए केशव। - फोटो : prayagraj

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में सत्ता सुख का आनंद लेने वाली विपक्षी पार्टियों की 15 वर्ष की सरकारों की तुलना मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व वाली 52 माह की सरकार से की जाए तो इस अवधि में ढेरों काम हुए। प्रदेश सरकार के गठन होने के उपरांत ही यूपी में गुंडई दफन हो गई और गुंडों को कफन मिल गया। कहा कि प्रदेश में शांति लाने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही कर सकती है। डिप्टी सीएम ने यह बातें बुधवार को दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर पर प्रयागराज सेवा समिति एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना समिति द्वारा आयोजित शंख प्रतियोगिता कार्यक्रम के मौके पर कही। 


यहां भगवान नागवासुकि की विधि विधान से पूजा करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद के प्रताप का परिणाम है कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कहा कि प्रयाग में 12 माधव की परिक्रमा लुप्त सी हो गई थी, परंतु प्रदेश सरकार ने सभी माधव का पुनर्निर्माण करा दिया। सभी धार्मिक स्थानों को दिव्य एवं भव्य बनाने की कड़ी में अयोध्या, चित्रकूट, काशी ,मथुरा, वृंदावन तथा प्रयागराज सहित सभी तीर्थ स्थलों का लगातार विकास हो रहा है। उन्होंने विपक्षियों को चुनौती देते हुए कहा कि जो गुंडों के द्वारा सरकार बनाई जाती है, वह गुंडई समाप्त नहीं कर सकती।

 

Prayagraj: Deputy CM Keshav said, hooligan burial and goons got shroud
नागवासुकी मंदिर में प्रार्थना करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद। - फोटो : prayagraj

विपक्षी पार्टियों द्वारा ब्राह्मणों को भरमाने के प्रयास को छलावा बताते हुए कहा कि बसपा पार्टी का नारा तिलक, तराजू और तलवार, आज भी सबको याद होगा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने प्रयागराज में अब तक हुए सभी विकास कार्यों का ब्यौरा भी रखा। इसके पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर समिति के लोगों ने डिप्टी सीएम का माल्यार्पण किया। यहां संत श्री धराचार्य ने गदा देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन फूलचंद दुबे ने किया। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, नर सिंह, रवि केसरवानी, विशाल अग्रवाल, राजू पाठक, तीर्थराज पांडेय, अनुपमा पांडेय, रमेश पासी, पवन श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में सुनीं समस्याएं, दारागंज पीएचसी का लिया जायजा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार की सुबह सर्किट हाउस में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अफसरों से लोगों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम दारागंज स्थित पीएचसी में संचालित कोविड वैक्सीन कैंप भी पहुंचे। वहां टीका लगाने आए लोगों से उन्होंने बातचीत की।  पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में तीन बजे  सड़क मार्ग द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद लखनऊ को रवाना हो गए।

नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा किनारे लगेगी स्टील की रेलिंग

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा किनारे स्टील की रेलिंग लगाने की घोषणा की। कहा कि मंदिर का भी जीर्णोद्धार होगा। इस दौरान उन्होंने शंख बजाकर उपस्थित भक्तों का उन्होंने मन मोह लिया।

Prayagraj: Deputy CM Keshav said, hooligan burial and goons got shroud
संघ कार्यालय में समर्पणनिधि अर्पित करते केशव। - फोटो : prayagraj

संघ कार्यालय पहुंचे केशव, भगवा ध्वज के समक्ष अर्पित की समर्पण निधि


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान भगवा ध्वज को गुरु मानकर उन्होंने उसे प्रणाम किया, और वहां अपनी समर्पण निधि अर्पित की। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने कहा कि संघ कार्यालय में वह डिप्टी सीएम नहीं, बल्कि एक स्वयंसेवक के रूप में पहुंचे हैं। कहा कि देश के सामने तमाम चुनौतियां हैं। आतंकवाद और धर्मांतरण को भी उन्होंने बड़ी समस्या बताया। कहा कि देश में अन्य तरह की व्याप्त समस्याओं से निजात पाने के लिए सबसे सरल सुलभ उपाय संघ की शाखा है। 

केशव ने युवाओं से आवाहन करते हुए कहा कि सभी को संघ शाखा में उपस्थित होना चाहिए। यहां अनुशासन और जीवन समर्पित का भाव लेकर जीवन पर्यंत राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। इसके पूर्व संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का कार्य ईश्वरीय और अध्यात्म कार्य है। आत्मा-परमात्मा में विश्वास रखने वाले संघ के निकट आकर समाज का कार्य करते हैं। उन्होंने संघ को भारतीय संस्कृति का संवाहक और संपोषक बताया। उन्होंने संघ के विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी। कहा कि समाज में समर्पण की भावना जागृत करने के लिए वर्ष में एक बार गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम आयोजित होता है।

इसमें स्वयंसेवक पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मान कर अपनी सार्मथ्य के अनुसार समर्पण करते हैं। इस अवसर पर विभाग प्रचारक डा. पीयूष, नागेंद्र जयसवाल, बलराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पार्षद पवन श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल ,दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पार्षद पवन ने बताया कि डिप्टी सीएम हर वर्ष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होते हैं। उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन ही यहां आना था, लेकिन उस दिन तमाम कार्यक्रम में शिरकत करने की वजह से वह प्रयागराज नहीं आ सके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed