कोरोना से पिछले 24 घंटों में आठ लोगों की मौत हो गई। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच मौतों का ही आंकड़ा जारी किया गया है। 24 घंटे में मरने वालों का यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। एक अन्य व्यक्ति की भी कोरोना से मौत की सूचना है लेकिन, स्वास्थ्य अधिकारी इस बारे में अभी कुछ नहीं बता पा रहे।
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खुल्दाबाद के निहालपुर के एक व्यक्ति की मौत उसके घर पर ही हो गई। उसकी कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। उसके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी की जांच कराई जाएगी। जबकि नैनी के रहने वाले संक्रमित की मौत एंबुलेंस में ही हो गई। इन दो लोगों को छोड़कर बाकी सभी लोगों की मौत एसआरएन में हुई है।
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एसआरएन चिकित्सालय के कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि तीसरी मौत जार्जटाउन के रहने वाले 67 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। वह सात अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुआ थे। उन्हें बीपी और सीओपीडी की समस्या थी। चौथी मौत मुट्टीगंज की 55 वर्षीय महिला की हुई। महिला चार अगस्त से एसआरएन में भर्ती थी। उसे शुगर के साथ ही बीपी की भी परेशानी थी।
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना से जान गंवाने वालों में खुल्दाबाद की 40 वर्षीय महिला भी शामिल है। युवती 11 अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुई थी। देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे बीपी, शुगर और ब्रेन में तकलीफ थी। छठीं मौत करेली के 72 वर्षीय बुजुर्ग की हुई। बुजुर्ग नौ अगस्त को एसआरएन में भर्ती हुए थे। उन्हें शुगर, बीपी के साथ गुर्दे की परेशानी थी।
5 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
सातवीं मौत कीडगंज के एक व्यक्ति की मौत हुई है। नौ अगस्त को भर्ती इस व्यक्ति को बीपी और सीओपीडी की समस्या थी। आठवीं मौत कर्बला निवासी व्यक्ति की हुई है। इसके अलावा खुल्दाबाद के ही एक अन्य व्यक्ति की मौत की भी सूचना है। हालांकि, इसकी मौत को लेकर नोडल अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।