बिना किसी तैयारी के क्षेत्र की बस्ती के बीच में क्वारंटीन सेंटर बनाने से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को होटल इंडिया में क्वारंटीन सेंटर का तो अंदर ही अंदर विरोध हुआ लेकिन रविवार को काजीपुर रोड पर स्थित फोर्ड स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर की जानकारी जब मोहल्ले वालों को हुई तो हडक़ंप मच गया। शनिवार की रात तो किसी तरह से लोगों ने जागकर बिताई लेकिन रविवार को सुबह होते ही फोर्ड स्कूल के सामने लोग जुटना शुरू हुए और पूर्वाह्न 11 बजते-बजते वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोगों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
प्रयागराज में बस्ती के बीच क्वारंटीन सेंटर बनाने का लोगों ने किया विरोध, हंगामा
विरोध का कोई मतलब नहीं है क्योंकि यहां कोई कोरोना पाजिटिव व्यक्ति नहीं रखा जा रहा है। यहां पर सिर्फ बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। जिनमें न तो कोरोना के लक्षण हैं और न ही वह पॉजिटिव ही कभी रहे हैं। इसलिए बेवजह डरना अथवा विरोध करना उचित नहीं है। इसी क्रम में होटल इंडिया में क्वारंटीन सेंटर बनाने का विरोध भाजपा नेता राकेश जायसवाल व घनश्याम जायसवाल ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी एवं सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी से इसकी शिकायत की और बस्ती से बाहर क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की गुजारिश की।
सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह फैलाने वाला चिकित्सक गिरफ्तार
शंकरगढ़ में दो और शिवकुटी इलाके में एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से अफवाहों का दौर गर्म है। जिसमें क्षेत्र के पीडीए कॉलोनी निवासी एक चिकित्सक ने सोशल मीडिया पर दो कोरोना पॉजिटिव युवक के मौत की खबर वायरल कर दी। जो कि सरासर गलत थी। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो खलबली मच गई। एसएसपी ने नैनी पुलिस व क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया। चौकी प्रभारी एडीए संजीव चौबे व क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल के बाद पीडीए कालोनी में रहने वाले डॉ. अक्षत कुमार यादव उर्फ अच्छे यादव पुत्र प्रभूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया गया है।
पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ एवं अभद्रता करने का आरोप
क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ला निवासी रवि पटेल और उनके परिवार ने नैनी पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया है। रवि पटेल के बेटे पंकज पटेल ने इस संबंध में जिले के आला अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से भी इस प्रकरण की शिकायत की है। पंकज पटेल के अनुसार शनिवार शाम को उसके घर के बाहर भीड़ लगी थी। उसी दौरान नैनी पुलिस वहां पहुंच गई।
जिससे भीड़ लगाकर खड़े लोग तो वहां से भाग गए लेकिन पुलिस टीम उसके घर में घुस गई और पंकज की मां से अभद्रता करते हुए उसके पिता रवि पटेल जो कमरे में सो रहे थे, को थाने उठा ले गई। आरोप है कि घर की एक ईंट की दीवार भी पुलिस ने गिरा दी। उन्हें रात भर थाने में बैठाए रखा गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन रविवार को शांति भंग में चालान किया गया। भुक्तभोगी ने आला अधिकारियों से गुहार लगाई है।