फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, विस्तृत विज्ञापन जारी, जानें कितने पदों पर होगी भर्ती

Wed, 22 Apr 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Online application for PCS-2020 started, detailed advertisement released
uppsc

पीसीएस-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 18 मई और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया। पीसीएस के दो सौ पदों पर भर्ती होगी जबकि एसीएफ/आरएफओ भर्ती के लिए आयोग को अभी पदों का अधियाचन नहीं मिला है। आयोग ने पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा से पांच विषय हटा दिए थे।

Online application for PCS-2020 started, detailed advertisement released
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थियों की मांग थी कि जो विषय हटाए गए हैं, उनमें से दो विषय समाजकार्य और रक्षा अध्ययन को फिर से मुख्य परीक्षा में शामिल कर लिया जाए लेकिन आयोग की ओर विज्ञापन जारी किए जाने के बाद स्पष्ट हो गया है कि जिन पांच विषयों को हटाया गया था, उन्हें वापस शामिल नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही आयोग ने पीसीएस-2019 में एक परिवर्तन और किया था, जिसके तहत प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया था जबकि पहले 18 गुना अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए जाते थे।

Online application for PCS-2020 started, detailed advertisement released
यूपीपीएससी परीक्षा में हुए बदलाव - फोटो : अमर उजाला

इन दोनों परिवर्तनों से प्रभावित अभ्यर्थियों ने आयोग से मांग की थी कि जो अभ्यर्थी इस साल परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा पूरी कर चुके हैं, उन्हें दो अतिरिक्त अवसर दिए जाएं लेकिन विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट हो गया कि प्रभावित अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त अवसर नहीं दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Online application for PCS-2020 started, detailed advertisement released
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

लॉक डाउन के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने ऑनलाइन आवेदन तो शुरू करा दिया लेकिन प्रतियोगी छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर पाना आसान नहीं होगा। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है और लॉक डाउन में तमाम छात्र अपने किताबें छोड़कर घर चले गए हैं। ऐसे में उनकी परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित होगी। प्रतियोगी छात्रों ने आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए टालने की मांग की है।

विज्ञापन
Online application for PCS-2020 started, detailed advertisement released
UPPSC

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चो के अध्यक्ष कौशल सिंह एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने सीएम और कार्मिक सचिव को ट्वीट एवं ईमेल भेजकर प्रतियोगी छात्रों की समस्या से अवगत कराया है। ईमेल के जरिये सीएम को बताया गया है कि तमाम प्रतियोगी छात्रों के पास लैपटॉप, स्कैनर, पेमेंट सिस्टम मौजूद नहीं है। नायब तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर समेत तमाम पदों पर तैनात अफसर भी उच्च पदों पर चयन के लिए फॉर्म भरते हैं। इन दिनों वे कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन परिस्थितियों में उनके लिए आवेदन करना और परीक्षा की तैयारी कर पाना काफी मुश्किल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed