फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में मोरारी बापू की रामकथा में अमेरिका-ब्रिटेन से भी आएंगे मानस प्रेमी

Fri, 28 Feb 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Feb 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Manara lovers will also come from America and Britain in Morari Bapu's Ram Katha in Prayagraj
Morari Bapu

मोरारी बापू की रामकथा में सैकड़ों की तादाद में विदेशी रामकथा प्रेमी हिस्सा लेंगे। इनमें ज्यादातर एनआरआई हैं। कथा में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, सऊदी अरब से कई रामकथा प्रेमी आएंगे। शनिवार से संगम के निकट देश-दुनिया केरामकथा प्रेमियों के समागम से मोरारी बापू की ‘मानस अक्षयवट’ रामकथा श्रद्धा, भक्ति, विश्वास का केंद्र बनेगी। बृहस्पतिवार को ध्वजा अर्पण व पंडाल पूजन के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Manara lovers will also come from America and Britain in Morari Bapu's Ram Katha in Prayagraj
Morari Bapu

अक्षयवट के सामने यमुना पार नैनी के अरैल में रामकथा का 11 लाख स्क्वायर फीट एरिया में भव्य पंडाल देखते बन रहा है। कथा स्थल पर बृहस्पतिवार को धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जयंत वाधवानी ने आयोजन की निविघ्न सफलता के लिए पूजा कराई। इसके बाद कथा पंडाल के मुख्य द्वार पर छगनलाल सुधार ने ध्वजा चढ़ाई। इस मौके पर बलराम सिंह, अरंजीत सिंह, नितिन आमेटा, हरी ओम सिंह, दिलीप भाई, नटवर काका सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजकों के अनुसार पहले दिन कथा शाम चार बजे से सात बजे तक होगी। जबकि अन्य दिनों में सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक मानस प्रेमी कथा का आनंद ले सकेंगे। 

Manara lovers will also come from America and Britain in Morari Bapu's Ram Katha in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
चार्टर्ड प्लेन से आज बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे मोरारी बापू 

संत मोरारी बापू अहमदाबाद से शुक्रवार की शाम तीन बजे चार्टर्ड प्लेन से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर महामंडलेश्वर संतोषदास सतुआ बाबा समेत कई संत-भक्त उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह सीधे संगम पहुंचेंगे। अक्षयवट के नीचे स्थित कैलाश बजड़े पर वह विश्राम करेंगे। 

कथा स्थल तक पहुंचने के लिए चलेंगी मुफ्त सिटी बसें

शहर से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक पहुंचाने के लिए मुफ्त बसों का संचालन किया जाएगा। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से इसके लिए 50 सिटी बसें लगाई जाएंगी। हर बस पर मोरारी बापू की मानस अक्षयवट कथा का स्टीकर लगा रहेगा। बसों से कथा सुनने के लिए आने वाले श्रद्धाुओं को शाम को प्रभु प्रसाद के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचाया भी जाएगा।


नावों का भी होगा संचालन
प्रयागराज। जलमार्ग से भी रामकथा प्रेमी अरैल पहुंच सकेंगे। इसके लिए वीआईपी किला घाट से 50 नावों का मुफ्त संचालन किया जाएगा। हर नाव पर रामकथा के ध्वज व बैनर लगे रहेंगे।

प्वाइंटर
260 से अधिक देशों में एक साथ आस्था चैनल पर किया जाएगा रामकथा का प्रसारण
100 किमी से अधिक दूर से आने वाले  श्रोताओं के ठरहने के लिए नि:शुल्क आवास की व्यवस्था
50 बसें बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों से श्रद्धालुओं को कथास्थल तक ले जाने के लिए चलाई जाएंगी


-सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी रामकथा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed