{"_id":"5e5820bc8ebc3ef3d6550640","slug":"flowers-on-dividers-fed-overnight-at-pm-s-reception-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पीएम के स्वागत में रातोंरात खिलाए डिवाइडर पर फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पीएम के स्वागत में रातोंरात खिलाए डिवाइडर पर फूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पूरा शहर ‘बाग-बाग’ हो गया है। संगम की ओर जाने वाले मार्ग पर बने डिवाइडर के बीच तो राताेंरात फूल खिलाए गए हैं। डिवाइडर से सूखी झाड़ियां हटाकर हरे-भरे पौधे लगा दिए गए हैं। इसी तरह कई अन्य बदलाव भी हुए हैं। हालांकि, फागुन में वासंतिक बहार कब तक रहती है, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन, शहरियों को यह बदलाव जरूर सुकुन पहुंचा रहा है।
प्रधानमंत्री शनिवार को शहर में होंगे। हालांकि उनका काफिला शहर में नहीं घुसेगा लेकिन हवाई मार्ग से उनकी नजर यहां की खुबसूरती पर जरूर रहेगी। इसलिए शहर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। हाईकोर्ट से फोर्टरोड चौराहा, जीटी रोड, बालसन चौराहे से संगम तक सड़क की विशेष तरीके से साफ-सफाई की गई है। इन मार्गों पर रातोंरात हरियाली लौटाई गई है।
2 of 2
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जीटी रोड पर डिवाइडर के बीच में रंग-बिरंगों फूलों वाले पौधे लगाए गए हैं। चर्चा में रहने के साथ ही ये पौधे लोगों को लुभा भी रहे हैं। बालसन चौराहे से संगम, सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर डिवाइडर के बीच में पांच से छह फीट लंबे पौधे भी लगाए गए हैं। इन मार्गों पर पूर्व में लगी सूखी झाड़ियां भी हटा दी गई हैं। कई अन्य प्रमुख मार्गों और चौराहों पर भी ऐसे ही नजारे देखे जा सकते हैं। हालांकि, नजरों को सुकुन पहुंचाने वाला यह नजारा कब तक रहेगा, इसे लेकर चर्चा शुरू है। गर्मी सामने है। ऐसे में यह चर्चा आम है कि कुंभ के बाद दोबारा शहर की शोभा बढ़ा रहे ये पौधे, लू के थपेड़ों को कब तक सह पाएंगे।
बिजली के पोल भी बता रहे आ रहे प्रधानमंत्री
शहर के बिजली के पोल भी प्रधानमंत्री तथा अन्य प्रमुख लोगों के आगमन की कहानी बयां कर रहे हैं। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से फोर्टरोड चौराहा तथा बालसन से संगम चौराहे तक सड़क के बीच में लगे बिजली के खंभों पर झालर लपेटी गई है। शुक्र्रवार को झालर के बल्ब जलाकर परीक्षण किए गए। चौराहों तथा डिवाइडर की रंगाई-पुताई भी कराई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।