फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में घनी आबादी वाली गलियों में लॉकडाउन बेअसर, बेपरवाह घूम रहे लोग

Tue, 07 Apr 2020 11:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lockdown ineffective in densely populated streets in Prayagraj, people wandering carelessly
During the lockdown, a crowd gathered at a grocery store in Himmatganj area. - फोटो : prayagraj

शाहगंज इलाके के मुसाफिर खाने में ठहरे तब्लीगी जमात के नौ लोगों में से एक कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद घनी आबादी वाली बस्तियों में लॉकडाउन बेअसर हो गया है। एक तरफ जहां मुसाफिरखाने से लगे इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जा रही है, वहीं पुराने शहर में लोग बेपरवाह घूम रहे हैं। खासतौर से गलियों में जहां जगह-जगह बैठकबाजी देखी जा रही है, वहीं लोगों की भीड़ भी लग रही है। दोपहर बाद अचानक रानीमंडी इलाके के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी जीएस बाजपेयी ने लॉडाउन का पालन न होने पर नाराजगी भी जताई।

Lockdown ineffective in densely populated streets in Prayagraj, people wandering carelessly
On Tuesday, a line of people started withdrawing money from Jan Dhan account in front of bank of Meerapur area. - फोटो : prayagraj

शहर में कोरोना वायरस की रोगी मिलने के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं। सड़कों पर सख्ती के चलते जहां इक्का-दुक्का लोग जरूरी कामों के लिए या फिर आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी, अधिकारी ही निकल रहे हैं, वहीं गलियां लॉकडाउन के नियमों के अनुशासन से दूर हैं। चाहे शाहगंज हो या फिर लोकनाथ की सब्जी मंडी या फिर खुल्दाबाद का इलाका, इन मोहल्लों की गलियां सुबह से शाम तक गुलजार रह रही हैं।

Lockdown ineffective in densely populated streets in Prayagraj, people wandering carelessly
prayagraj: A crowd of people gathered to collect milk packets in the Bharti Bhavan area during the lockdown. - फोटो : prayagraj
गलियों में लोग दिन घूमते और जगह-जगह बैठकबाजी देखे जा रहे हैं। अटाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष फैयाज अहमद बताते हैं कि कोरोना वायरस का पाजिटिव केस मिलने के बाद गलियों में जिस तरह लोग बेपरवाह होकर घूम रहे हैं, उससे संकट किसी भी समय भयावह रूप ले सकता है।

उन्होंने प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग भी की है। इसी तरह खुल्दाबाद के हसीब अहमद बताते हैं कि लोग गलियों में लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानें गलियों में खोली जा रही हैं और लोग बेखौफ होकर मजमा लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस अफसरों ने इन इलाकों में दिन में लाउडस्पीकर से बार-बार लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घरों में रहने की अपील भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed