मकर संक्रांति के साथ कुंभ 2019 का आगाज हो चुका है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के मद्देनजर इस बार प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था बनाई है। 20 सेक्टरों में बटें इस कुंभ परिसर में 1 केन्द्रीय अस्पताल, 10 सेक्टर अस्पताल, 25 हेल्थपोस्ट, 800 एंबुलेंस , 9 रीवर एम्बुलेंस ( जिनमें पांच मोटर बोट) , 1 एयर एंबुलेंस उपलब्ध है वहीं उपचार व्यवस्था के लिए 300 डाक्टर के साथ 1500 व्यक्तियों का स्टाफ हैं।
कुंभ 2019: मेले में तबीयत हुई खराब तो न हो परेशान, बस एक कॉल से पहुंच जाएंगे अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ परिसर के कुछ महत्वर्पू्ण अस्पताल
1. केंद्रीय अस्पताल (सेक्टर 2)
1. राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल (सेक्टर 2)
3. सर्किल हास्पिटल ( सेक्टर 4)
4. बख्शी बांध अस्पताल ( सेक्टर 6)
5. स्वास्थ्य शिविर परिसर ( सेक्टर 8,9,11)
6. आईइआरटी अस्पताल ( सेक्टर 4)
7. झूंसी अस्पताल ( सेक्टर 10)
8. इब्राहिमपुर अस्पताल ( सेक्टर 12)
केंद्रीय अस्पताल की सुविधाएं
टोलफ्री नंबर- 108 व 100
बेड क्षमता - 100
स्टाफ - 70 डाक्टर, 40 स्टाफ नर्स, 25 फार्मासिस्ट
एंबुलेंस - 7 एंबुलेंस, 4 एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट)
जांच सुविधा- ब्लड टेस्ट, ईसीजी, एक्सरे (एमआरआई को छोड़कर सभी जांच होगी)
केंद्रीय अस्पताल के सीएमएस डा. दीपक सेठ ने बताया कि यहां प्रतिदिन करीब 2000 मरीज आते है इमरजेंसी, ओपीडी, इनडोर सहित यहां सभी प्रकार की सुविधाए उपलब्ध है अभी कुछ दिन पूर्व प्रसूतिगृह में दो बच्चों का जन्म भी हुआ है श्रद्धालुओं की पूरी देखरेख की जा रही है।
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज के लिए आए शिवकुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनका पेट दर्द हो रहा था यहां पहुंचकर उन्होने दवाइयां ली । इस व्यवस्था से शिव ने खुशी जाहिर की है।